बुधवार, 27 जुलाई 2016

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार तुरंत हटा दें घर से ये चीजें







बंद घड़ियां
घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है यदि घड़ी टूटी हुई होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी। काम तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा।

खराब या टूटे पेन
घर या ऑफिस में कभी टूटे हुए या बंद पेन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से करियर  में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

खराब इलेकट्रॉनिक का सामान

घर में यदि कोई इलेकट्रॉनिक वस्तु खराब या टूटी हुई है तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। ये आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है।

टूटे-फूटे बर्तन
ऐसे बर्तन घर में रखने पर महालक्ष्मी नाराज होती है और घर में गरीबी बढ़ती है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते है,जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
टूटा पलंग और टूटे दरवाजे
जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिलकुल न हो। यदि पलंग ठीक न होगा तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की सम्भावनाएं होती है। यदि घर का कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। टूटे दरवाजों से देवी लक्ष्मी कभी भी घर में प्रवेश नहीं करती।

टूटा हुआ कांच
घर में रखा हुआ टूटा हुआ कांच आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

टूटी  तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। टूटी तस्वीर घर में वास्तु दोष और दुर्भाग्य उत्पन्न करती है।

भगवान की खंडित मूर्ति
कई लोग भगवान की मूर्ति खंडित हो जाने पर भी वे उन्हें घर में रखते है। ऐसा करना परेशनियों का कारण बन सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें