मंगलवार, 5 जुलाई 2016

शनिवार को घर में न लाएं ये 9 चीजें!

घर में हर रोज इस्तेमाल की जाने वाली छोटी-मोटी चीजें अक्सर खत्म हो ही जाती हैं।  इन चीजों को बाजार से लाने के लिए किसी खास दिन का ध्यान नही रखा जाता लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजे हैं,जिन्हें शनिवार के दिन खरीदना नही चाहिए। हम आपको बताते हैं कि वो कौन-सी चीजें है जिन्हें शनिवार के दिन खरीदकर घर लाना खुशहाली के लिए अच्छा नही होता।
1. लोहे का सामान


शनिवार के दिन लोहे का दान किया जाता है। यह दिन शनिदेव को समर्पित है इसलिए लोहे को सामान इस दिन दान करना चाहिए। घर के लिए खरीदना नही चाहिए।


2.सरसों के तेल


इस दिन तेल खरीदना भी अच्छा नही समझा जाता। इससे खाना बनाकर दान करना शुभ होता है।


3.नमक

 नमक शनिवार के दिन कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इससे कर्ज चढता है।


4.कैंची

 शनिवार के दिन कैंची खरीदने से रिश्तों में तनाव बना रहता है।


5.काले तिल

 काले तिल का उपयोग पूजा में किया जाता है लेकिन शनिवार के दिन तिल खरीदना अशुभ माना जाता है।कहा जाता है कि इस दिन तिल खरीदने से शुभ कामों में बाधा पड़ती है।


6.जूते

 काले जूते हर कोई पहनना पसंद करता है लेकिन अगर आप जूते खरीदने जा रहे हैं तो  शनिवार इन्हें न ही खरीदे तो बेहतर होगा।


7.ईधन

 रसोई में सिलेडर जैसे और भी कई तरह के ईधनों की जरूरत पड़ती है लेकिन कहा जाता है कि शनिवार को घर पर ईधन लाने से परिवार को कष्ट पहुंचाता है।


8.झाडू

 झाडू लगाने से पॉजीटिव एनर्जी का सारे घर में संचार होता है। इस दिन घर में झाडू लाने से दरिद्रता आती है।


9.चक्की

 अनाज पीसने की चक्की इस दिन कभी भी नही खरीदनी चाहिए। इससे परिवार में तनाव रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें