मंगलवार, 26 जुलाई 2016

प्लास्टिक का कटोरा है इस लड़की का आधा अंग

कानो (नाइजीरिया)। रहमा हारुन एक आम लड़की की तरह ही है। खुश मिजाज लड़की जिसका सपना है कि एक दिन वह अपनी दुकान खोलेगी। मगर, नाइजीरिया के कानो की रहने वाली इस लड़की के एक रहस्यमयी बीमारी के कारण शरीर के अंग नहीं हैं। वह लगातार दर्द से जूझती है और प्?लास्टिक के बड़े कटोरे में ही अपनी जिंदगी जी रही है। 19 साल की यह लड़की एक स्?वस्?थ बच्?चे की तरह पैदा हुई थी। मगर, जब वह छह महीने की हो गई, तो उसके शरीर के अंगों का विकास अचानक रुक गया। उसके पिता फादी ने बताया कि छह महीने की उम्र के बाद उसने घुटनों के बल चलना नहीं सीखा। उसे बुखार आना शुरू हुआ और फिर पेट में दर्द होने लगा और फिर हाथ और पैरों में भी दर्द उठने लगा। जब दर्द उठता, तो वह उनमें से किसी को भी उपयोग नहीं कर पाती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें