शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

विराट कोहली ने जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ में दोहरा शतक पूरा कर लिया। एंटीगा टेस्ट में पहले दिन 143 रनों का पारी खेलने वाले विराट ने दूसरे दिन भी अपनी एकाग्रता को बनाए रखा।

विराट के करियर का ये पहले दोहरा शतक है। 281 गंदों पर उन्होंने 200 रन पूरे किए। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन था जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ ऑस्ट्रेलिया में बनाया था। अब कोहली विदेशी धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

वहीं वेस्टइंडीज़ की ज़मीन पर दोहरा शतक लगाने वाले विराट पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर, दिलीप सारदेसाई, नजोत सिंह सिद्दू और वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज़ में दोहरा शतक बनाया था।

कप्तानी के दबाव ने विराट के खेल को और निखार दिया है। विराट 200 रन बनाने वाले पांचवे भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट से पहले मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते हुए भारत के लिए दोहरे शतक बनाए थे। विराट विदेशी ज़मीन पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें