शुक्रवार, 8 जुलाई 2016

शनिवार को किसी को गिफ्ट न करें यह सामान, शनिदेव हो जाएंगे नाराज

सनातन धर्म में शनिदेव को न्यायाधीश कहते हैं अर्थात मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों का फल देना शनिदेव का काम है। जिसकी कुंडली में शनि प्रतिकूल स्थान पर हों उसे जीवन में परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में शनि को कर्मफल का प्रदाता कहते हैं। शनि ही व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान कर व्यक्ति के जीवन को सफल या दुश्वर बनाते हैं। भारतीय ज्योतिष में संसार की हर वस्तु को उसके गुणधर्म के आधार पर नवग्रहों के अनुरूप के वर्गीकृत किया गया है।


गिफ्ट्स व्यक्ति के सामाजिक जीवन को समृद्ध बनाते हैं। वैसे तो किसी भी वस्तु को खरीद कर उसे भेंट करने का समय उसकी ज़रूरत पर निर्भर करता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ चीज़ें भेंट करने अथवा किसी को गिफ्ट करने से कुंडली में शनि का बल कमजोर पड़ जाता है या कुंडली में शनि की अशुभता बढ़ती है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं की शनिवार को क्या गिफ्ट करने से शनिदेव हो जाते हैं नाराज।


1. चॉकलेट: शनिवार को चॉकलेट गिफ्ट करने पर व्यक्ति की मानसिक क्षमता में कमी आती है।


2. मोती: शनिवार के दिन मोती खरीदकर गिफ्ट करने पर शनिदेव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बढ़त करते हैं।


3. कैंची: शनिवार के दिन चांदी लोहे अथवा स्टील से बनी कैंची खरीदकर गिफ्ट करने से शनिदेव रिश्तों में तनाव लाते हैं।


4. चांदी के आभूषण: शनिवार के दिन चांदी के आभूषण खरीदकर गिफ्ट करने पर शनिदेव व्यक्ति के कर्ज में वृद्धि करते हैं।


5. लाल रंग के कपड़े: शनिवार को लाल रंग के कपड़े खरीद कर गिफ्ट करने पर व्यक्ति की सामाजिक छवि खराब होती है।


6. चमेली का इत्र: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को चमेली का इत्र खरीद कर गिफ्ट करने पर व्यक्ति रोगकारी होता है।


7. लाल स्याही वाला पेन: शनिवार के दिन लाल स्याही वाला पेन खरीदकर गिफ्ट करने से शनिदेव अपयश का भागी बनाते है।


8. तांबे के बर्तन: यह दान करने से शनिदेव की कोप दृष्टि में बढ़ौतरी होती है और मुनाफे में चल रहा व्यापार घाटा देने लगता है।


9. सफेद रंग के कपड़े: शनिवार को सफ़ेद रंग के कपड़े खरीद कर गिफ्ट करने पर व्यक्ति को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है।


10. नारंगी रंग की मिठाइयां: शनिवार को नारंगी रंग की मिठाइयां जैसे इमरती या जलेबी गिफ्ट करने पर व्यक्ति के दुर्घटनाओं के योग बनते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें