शनिवार, 30 जुलाई 2016

केवल मर्द ही नहीं, बंदर भी करते हैं महिलाओं से फ्लर्ट…

जेनेवा: आपने अभीतक मर्दों को ही महिलाओं को लाइन मारते देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने किसी बन्दर को महिलाओं को पसंद करते देखा है। जी हां, अफ्रीका में बंदरों की एक ऎसी प्रजाति की जानकारी मिली है जो महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इस बात की जानकारी एक शोध के बाद पता चल सकी है।

महिलाओं की तरफ आकर्षित होते हैं बन्दर


मिली जानकारी के अनुसार, अफ्रीका में वर्वेट नाम की एक ऐसी प्रजाति के बारे में पता चला है जो महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इस प्रजाति के बन्दर न सिर्फ महिलाओं की तरफ आकर्षित होते हैं बल्कि महिलाओं को भी रिझाने की कोशिश करते हैं।

एक अध्ययन से पता चला है कि ये बन्दर महिलाओं को देखकर ज्यादा आकर्षित होते हैं जो उन्हे रिझाने का प्रयास भी करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अगर महिलाएं इन्हें कुछ सिखाती हैं तो यज उस कला को जल्दी सीख जाते हैं।

न्यूचैटेल विश्वविद्यालय, स्विट्जरलैंड के बायोलॉजिस्ट एरिका वैन डे तथा उनके साथियों ने इस बात पर शोध किया है। उन्होंने अफ्रीका जाकर इन वर्वेट बंदरों की 2 टीम बनाई, प्रत्येक टीम में 3 बंदर थे, एक टीम को एक पुरुष यह सीखा रहा था कि एक साधारण डिब्बा कैसे खोला जाता है और दूसरी टीम को एक महिला यही चीज सीखा रही थी।

बंदरो को यह डिब्बा खोलने का प्रयोग 25 बार कराया गया और यह रिजल्ट निकला की जिस टीम को महिला सीखा रही थी, उस टीम के बंदर अच्छे से सीख चुके थे परंतु पुरुष की टीम के बंदर अधिक मेहनत करने के बाद ही डिब्बा नहीं खोल पा रहें थे।

इस प्रयोग से यह सिद्ध हो ही जाता है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि बंदर भी महिलाओं को रिझाने के लिए पुरुषों की लाइन में ही खड़े हैं। अब देखना यह है कि महिलाएं किसकी ओर आकर्षित होती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें