शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

कंडोम की जगह प्लास्टिक लगाकर किया सेक्स, हुआ घायल

हनोई। वियतनाम से एक अजीबो-गरीब खबर आई है। यहां एक युवक-युवती ने पहली बार सेक्स किया और घायल हो गए। ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वे दोनों उतावले थे, बल्कि इस वजह से कि लड़के ने कंडोम की जगह प्लास्टिक (पोलिथिन) का उपयोग किया था। अभी दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। घटना हनोई में घटी। दोनों अंडरग्रेजुएट हैं। वियतनामी अखबार ट्यूओई ट्रे के अनुसार दोनों ने पहली बार सेक्स करने का निर्णय लिया था, लेकिन लड़का कंडोम खरीदने बाजार नहीं गया। उसने बताया कि उसे शर्म आ रही थी। इसलिए उसने कंडोम की जगह प्लास्टिक का उपयोग किया। अखबार के अनुसार सेक्स करने के दौरान दोनों घायल हो गए। उनके अंदरुनी हिस्से में काफी चोट है। डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबॉयोटिक्स और अन्य प्रकार की दवाइयां दी हैं। डॉक्टर ने बताया कि साधारण प्लास्टिक में कोई लुब्रिकेन्ट नहीं होता है, इसलिए दोनों घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मोटा प्लास्टिक रहता, तो और भी गंभीर चोटें आ सकती थीं। अखबार लिखता है कि हनोई शहर में कुछ दिनों पहले एक सर्वे हुआ था। इसके मुताबिक पहली बार सेक्स करने वाले अधिकांश युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कंडोम का उपयोग शर्म के कारण नहीं किया। उन्हें दुकान से कंडोम खरीदने में शर्मा आ रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें