सोमवार, 26 सितंबर 2016

धोनी से मिलने को बेकरार हैं दिशा

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री दिशा पटानी क्रि केटर महेन्द्र सिंह धोनी से मिलने के लिये बेकरार हैं। दिशा फिल्म ‘‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही है। यह फिल्म महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ,धोनी के किरदार में हैं। इसमें कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका में हैं और दिशा ,धोनी के पहले प्यार प्रियंका झा की भूमिका में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें