मंगलवार, 30 अगस्त 2016

इंसानों से ज्यादा गहने पहनते हैं कंकाल

रोम। भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में महिलाओं और पुरुषों को गहने पहनने का शौक है। यह शौक आज नहीं बल्कि जब से मानव सभ्यता का विकास हुआ तब से है। लेकिन क्या आप जानते हैं मरने के बाद इंसानों के कंकाल भी गहने पहनते हैं। आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन एक ऐसी भी जगह है जहां इंसानों से ज्यादा कंकाल गहने पहने दिखाई देते हैं।

साल 1578 के दौरान रोम की सड़क के नीचे कुछ रहस्यमयी कब्रों की खोज हुई थी। इसी दौरान इन कंकालों को कब्रों से बाहर निकाला गया था। ये कब्र उन लोगों की थीं, जो बहादुरी और ईसाई मान्यताओं के अटूट समर्थन की वजह से संत माने गए। इन कब्र और कंकालों को ‘द कैटाकोम्ब संत’ कहा गया।

इस संतों के कंकालों को पूरे यूरोप में बांटा गया। इन्हें खासकर उन चर्चों में भेजा गया, जहां सुधारवादी आंदोलन के दौरान पवित्र चीजों को नुकसान पहुंचाया या चोरी कर लिया गया था। यूरोपियन चर्चों में इन कंकालों को कीमती जेवरात और कपड़ों से लादकर रखा गया है। इससे ये संदेश देने की कोशिश की गई कि पैसा और अमीरी मौत के बाद भी उनका इंतजार कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें