रविवार, 21 अगस्त 2016

एक ऐसा गांव जहां आदमियों का प्रवेश है वर्जित









क्या आपने कभी सुना है कि एक ऐसा गांव जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं और वो भी पूरी आजादी के साथ। इस गांव में पुरूषों की एंट्री बिल्कुल बंद है। पर एक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस गांव में रेप पीडि़ताएं रहती हैं।

यह गांव है केन्या के संभुरू राज्य में और गांव का नाम है उमोजा। यहां वो महिलाएं रहती हैं जो पुरूषों के अत्याचार से पीडि़त हैं। इस गांव में महिलाओं को आने-जाने की पूरी आजादी है पर पुरूषों को नहीं। यहां की सारी महिलाएं घरेलू हिंसा या रेप का शिकार हो चुकी है।

इस गांव को 1990 में ब्रिटिश आर्मी के रेप का शिकार हुई महिलाओं के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में यहां घरेलू हिंसा, रेप, बाल विवाह का शिकार हुई महिलाएं भी रहने लगीं।

आज भी इन महिलाओं का जीवन बहुत कठिन है, लेकिन ये महिलाएं फिर भी बहुत खुश हैं क्योंकि यहां उन्हें पुरूषों का अत्याचार नहीं  सहना पड़ता।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें