रविवार, 7 अगस्त 2016

नहीं देखी होगी ऐसी मोहब्बत…

विएना: आपने हीर-रांझा, शिरी-फराह, लैला-मजनू जैसी मोहब्बत की कई कहानियां सुनी होंगी जिनको मोहब्बत का जीता-जागता उदाहरण माना जाता है। इन दिनों मजनू की तरह ही एक आशिक की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, ऑस्ट्रिया में रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को 35,000 फिट ऊंचाई पर न सिर्फ शादी के लिए प्रपोज किया बल्कि लड़की के हां करने पर वहीं शादी भी कर ली। इन दोनों के मोहब्बत की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है।

एक न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रिया में रहने वाले जर्गन बोगनेर ने अपने गर्लफ्रेंड नथाली के साथ विएना से एथेंस  की एक फ्लाइट ली। 2 शहरों के बीच सफर का अंतर सिर्फ 2 घंटे का है।

जब यह फ्लाइट 35,000 फिट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तब जर्गन बोगनेर ने नथानी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। बोगनेर पूरी तैयारी से आया था। जैसे ही नथाली ने हां की, उसने तुरंत शादी के जोड़े को निकाल लिया। उन्होंने वहीं पर रिंग सेरेमनी और शादी भी कर ली।

इन दिनों की शादी में ऑस्ट्रियन एयरलाइन भी शामिल हुआ। एयरलाइन्स ने जमकर खुशी मनाई, और एथेंस पहुंचते ही उनकी शादी का केक भी कटवाया। एक विदेशी न्यूज चैनल के कुछ कर्मचारी भी उसी फ्लाइट में सफ़र कर रहे थे। उन्ही ने इस प्रेम कहानी को लोगों को पहुँचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें