सोमवार, 8 अगस्त 2016

अब पुरुष भी बनेंगे मां, देंगे बच्चों को जन्म

लंदन। जब से दुनिया बनी है तब से प्रकृति ने सबको उनकी क्षमता के अनुसार सभी के काम और अधिकारो को बांटा है। प्रकृति ने आदमी शारीरिक बल दिया है तो औरतों को दर्द सहने की ताकत। नेचर ने मां बनने का सुख केवल औरतों को ही दिया है। ऩेचर के अनुसार एक औरत ही मां बन सकती है।मगर ये खबर आपकों चौका देगी। अब पुरुष भी गर्भवती हो सकते हैं और मातृत्‍व का सुख ले सकते हैं। हाल में एक पुरुष ने एक बच्चे को जन्म देकर इस बात को साबित भी कर दिया है। दरअसल, एक ट्रांसजेंडर व्‍यक्‍ित थॉमस अब तक तीन बच्चों को जन्म दे चुका है।

ट्रांसजेंडर व्‍यक्‍ित तीन बच्चों की मां


आज का समय विज्ञान का है और विज्ञान इतना आगे बढ़ चुका है कि जो काम केवल महिलाएं ही करती थी उसे आज पुरुष भी कर सकता है। जी हां अगर आप सोचते होंगे कि मातृत्‍व का सुख सिर्फ महिलाओं को ही मिलता है। एक नए जीवन को धरती पर लाने का अधिकार महिला का होता है। वे अपने गर्भ में नौ महीनों तक इस बीज को संभालती हैं। शायद इसील‍िए महिलाओं का उनके बच्‍चों के साथ गहरा प्‍यार का रिश्‍ता होता है।
 पहला व्यक्ति तीन बच्चों की मां

मौजूदा समय में एक पुरुष के लिए यह भी संभव है कि वह महिला की तरह प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण कर सके। बताया जा रहा है कि जिस ट्रांसजेंडर पुरुष के महिला का प्रजनन अंग है, वह आसानी से बच्चे को जन्म दे सकता है।

इसका मतलब एक पुरुष अपना सेक्स चेंज करवाने के बाद आसानी से एक महिला के जैसे प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म दे सकता है। थॉमस अब दूसरे ट्रांसजेंडर्स को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं कि वे अपने बच्‍चे की मां बन सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें