रविवार, 28 अगस्त 2016

लड़कियां बिना इलाज के बन जाती हैं लड़का

शायद आपको यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां लड़की पैदा होने के कुछ समय बाद अपने आप लड़का बन जाती हैं। ये बात सुनने में जितनी विचित्र लग रही है, उतनी ही सच भी है।डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित सेलिनास गांव में तो ऐसा ही होता है। यहां लड़की पैदा होने के 12 साल बाद अपने आप लड़का बन जाती है। यह बदलाव उसके पूरे शरीर में होता है और वह शारीरिक और बायोलॉजिकल रूप से भी लड़का बन जाती हैं।यहां तक की उनका प्राइवेट पार्ट भी लड़कों जैसा हो जाता है। दरअसल, ऐसा किसी चमत्‍कार के कारण नहीं, बल्कि आनुवांशिक बीमारी के कारण होता है। यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान होती है। आनुवंशिक विकार के कारण बच्चे को जरूरी एंजायम नहीं मिल पाते हैं।ऐसे में बच्चों में पुरूष वाले सेक्स हार्मोन्स नहीं के बराबर या कम बन पाते हैं। इसका असर बच्चों के लिंग पर भी देखने को मिलता है। इनके लिंग का आकार इतना छोटा होता है, जिसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि पैदा हुआ बच्‍चा लड़का है या लड़की।12 वर्षों के जब बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है तब यह अपना पूर्ण आकार लेता है। ऐसी ही कहानी है 24 वर्षीय जॉनी की, जो बचपन में इस बीमारी से पीड़ित था। उसने बताया कि अपने जन्म से लेकर 12 वर्ष की उम्र तक उसने स्कर्ट पहनी और इसी को पहनकर ही वो स्कूल जाता था।उसके मां-बाप को पता ही नहीं था कि उनका बच्चा लड़का है या लड़की। 12 वर्ष बाद जब वह पूरी तरह से लड़का बना, तब उसकी जिंदगी ही बदल गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें