शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

पुरुषो के मुकाबले महिलाओं में जल्दी चढ़ता हैं नशा!

शराब पीना फैशन बन चूका हैं इसलिए आजकल पुरुषो के साथ साथ महिलाएं भी इसका सेवन अधिक करने लगी हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं शराब का नशा महिलाओं को ज्यादा चढ़ता हैं। आजकल बदलते लाइफस्टाइल में यह स्टैण्डर्ड बनाये रखने के लिए शराब का नशा अधिक होने लगा हैं। पहले के समय में लड़कियां खुले में नशा नहीं किया करती थी लेकिन ज़माने के बदलने के साथ गर्ल्स में भी काफी हद तक बदलाव आया हैं। अब लडकिया खुले में शराब और धूम्रपान का नशा कर लेती हैं। शराब का नशा हमेशा से ही  स्वास्थ के लिए हानिकारक रहा है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि महिलाओं पर शराब का नशा तेजी से होता है, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं होता। इसकी वजह दोनों में मौजूद एंजाइम्स की अलग-अलग मात्रा है।

एक अध्यन में पता चला है कि महिलाओं के शरीर में एल्कोहल ब्रेक डाउन करने वाले एंजाइम्स पुरुषों के मुकाबले बेहद कम होते हैं। यही वजह है कि शराब पीने पर उन्हें जल्दी और ज्यादा नशा होने लगता है और उन्हें होश नहीं रहता की वो किस दिशा में जा रही हैं।

आपको बता दे की महिलाओं की धड़कन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेज चलती है। जहां पुरुषों में एक मिनट में 70 से 72 बार दिल धड़कता है, वहीं महिलाओं का दिल एक मिनट में 78 से 82 बार धड़कता है।

पुरुषों का दिल 180 ग्राम का होता है, महिलाओं का दिल सिर्फ 120 ग्राम का होता है। आकार में छोटा होने के कारण महिलाओं का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है। वही अक्सर देखा जाता हैं की महिलाएं किसी भी काम में जल्दी थक जाती हैं। इसकी वजह है कि महिलाओं की बॉडी क्लॉक पुरुषों के मुकाबले 1.7 से 2.3 घंटे आगे चलती है। इस कारण शाम होते ही उन्हें थकान महसूस होने लग जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें