शनिवार, 31 दिसंबर 2016

नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, सबसे पहले न्यूजीलैंड में दी साल 2017 ने दस्तक

दुनियाभर में नए साल का स्वागत जोर शोर से हुआ। सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दस्तक दी। इस दौरान ऑकलैंड के गगनचुंबी स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी का नजारा पेश कर नए साल का जश्न मनाया गया। जबरदस्त आतिशबाजी के साथ न्यूजीलैंड के लोगों ने साल 2017 का स्वागत किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी खूब धूम-धाम से नए साल का जश्न मनाया। मध्यरात्रि को होने वाली आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए करीब 15 लाख लोग ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में जमा हुए। वहीं, दुनिया के तमाम देशों में भी नए साल का जश्न शानदार तरीके मनाने के लिए तैयारियां की हुईं हैं।

कब और कहां मनेगा साल 2017 : - 

जापान में रात 8.30 बजे मनाया जाएगा नया साल।

चीन में भारतीय समयनुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा जश्न।

म्यांमार में रात 11.00 बजे नया साल मनाया जाएगा।

बंग्लादेश में रात 11.29 मिनट पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

नेपाल रात 11.30 बजे से नए साल के जश्न में डूब जाता है।

श्रीलंका और भारत में नए साल का जश्न एक साथ शुरु होता है।

पाकिस्तान में नए साल का जश्न भारत से आधे घंटे बाद शुरू होगा।

दुबई में नए साल की शुरूआत सुबह तड़के डेढ़ बजे होगी।

कनाडा के शहरों में सुबह 8.30 बजे शुरू होगा नए साल का जश्न।

ब्राजील में सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ नए साल का जश्न।

रूस में नया साल भारतीय समयनुसार 5.30 बजे मनाया जाएगा।

अमेरिका में पश्चिमी तट पर नए साल का सबसे बाद में आगाज होता है।

भारत में नए साल की धूम

दुनिया के साथ साथ भारत में भी नए साल की धूम देखने को मिल रही है। हालांकि नोटबंदी का वक्त है, इसलिए नए साल के जश्न में पिछली बार के मुकाबले फर्क देखने को मिल सकता है। लेकिन लोग बेसब्री से रात के 12 बजने का इंतजार करते दिख  रहे हैं और करीबियों-दोस्तों के साथ नए साल के बधाई संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

इसराइल की नागरिकों को चेतावनी

इसराइल ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो नए साल पर भारत घूमने ना जाएं। इसराइल के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि भारत में कई जगहों पर आतंकवादी हमले का डर है और ऐसे में वहां जाना महफ़ूज़ नहीं है। आपको बता दें कि गोवा में हर साल बड़ी संख्या में इसराइली पर्यटक नए साल का जश्न मनाने आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें