रविवार, 9 अक्तूबर 2016

दुनिया का सबसे ऊँचा रावण दे रहा है एकता का सन्देश

दशहरे का समय है और हर जगह रावण के पुतले बनते नज़र आ रहे हैं। कई जगह पर बड़े बड़े पुतले भी बनाये जाते हैं। हरियाणा के बराड़ा कस्बे में सबसे ऊंचा रावण बनाया गया है। ये करीब 210 फुट ऊँचा है। इस पुतले को कोई और नही बल्कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारीगर बना रहे हैं। ये पिछले कई सालो से ऊँचा रावण बनाने के लिए प्रसिद्द है। इतना ही नही इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चूका है।

यहाँ के क्लब मेंबर ने बताया कि ये सबसे ऊँचा रावण दशहरा पर बराड़ा में फूंका जाएगा। इसे तैयार करने के लिए कागज, बांस एवं लोहे के पाइपों को असम से लाया गया है। और इसमें लगभग 5000किलो कागज़ इस्तेमाल किये गए हैं।

इस रावण के पुतले में पर्यावरण के अनुकूल पटाखे भी लगाए गए हैं। जिस तरह मुस्लिम कारीगर रावण बनाने में सहयोग दे रहे हैं वो समाज के लिए एक एकता का सन्देश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें