सोमवार, 10 अक्तूबर 2016

कई अफेयर्स के बाद भी रेखा को नसीब नहीं हुआ सच्चा प्यार.

आज अभिनेत्री रेखा अपना 62वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 10 अक्टूबर 1954 में जन्मी रेखा अपनी बेहतरीन अदाकरी और खूबसूरती के दम पर सालों बॉलीवुड में राज किया। उनकी खूबसूरती आज भी दूसरी अभिनेत्रियों के चेहरे की चमक को फीका कर देती हैं। अपने जमाने में लाखों दिलों की धड़कन रहीं रेखा की जिंदगी किसी रहस्य से कम नहीं। उनकी लाइफ न जाने कितने लोग आए अमिताभ भी उनमे से से एक थे लेकिन उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल पाया। उम्र के इस पड़ाव में आज भी वो अकेली जिंदगी काट रहीं हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
 अभिनेत्री रेखा ने दो शादियां की लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। लेकिन आज वो भी मांग में सिंदूर लगाए नजर आतीं है। कहा जाता है कि रेखा अमिताभ के नाम का सिन्दूर अपनी मांग में भरती हैं। कहा जाता है कि रेखा की पहली शादी विनोद मेहरा से हुई थी। कहा जाता है कि रेखा और विनोद महरा का ये रिश्ता करीब 3 सालों तक चला लेकिन विनोद महरा का परिवार दोनों के रिश्ते के खिलाफ था। जिसकी वजह से रेखा ने ख़ुदकुशी तक करने की कोशिश की थी। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को अफवाह करार दिया था। यासेर उस्मान की बुक 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, 4 मार्च 1990 में रेखा ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी।

इस किताब के मुताबिक, मुलाकात के एक महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल सुरिंदर कौर (रेखा की फ्रेंड) के साथ रेखा के घर पहुंचे और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रेखा मुकेश का एक्साआइटमेंट देखकर अवाक थीं। खास बात यह थी कि दोनों कि फैमिली मुंबई में नहीं थीं। बावजूद इसके उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। शाम को रेखा ने लाल कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी और मुकेश के साथ शादी के लिए मुंबई के मुक्तेश्वर देवालय पहुंचीं। पास में ही एक इस्कॉन मंदिर भी है। लेकिन भीड़ की वजह से कपल वहां नहीं जा पाया। रात को जब मुकेश और रेखा मुक्तेश्वर देवालय पहुंचे, तब वहां के पुजारी संजय बोडस सो चुके थे।

मुकेश ने उन्हें जगाया और कहा कि वे शादी करना चाहते हैं। संजय रेखा को देखकर सकते में थे। क्योंकि वे उन सेलिब्रिटीज में से थीं, जो उस मंदिर में दर्शन के लिए अक्सर जाया करती थीं। रात में 10. 30 बजे शादी के मंत्र पढ़े गए। उस वक्त मुकेश की उम्र 37 और रेखा की उम्र 35 साल की थी।

इनके अलावा अभिनेत्री रेखा की ज़िंदगी में नवीन निश्चल, जितेंद्र, विनोद मेहरा, विश्वजीत और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई अभिनेता आए ।लेकिन अमिताभ बच्चन से उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चित हुआ। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन सच्चाई सामने आती रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें