बुधवार, 5 अक्तूबर 2016

पांच प्रकार के होते हैं नवरात्र

नवरात्र के बारे प्रसिद्ध वास्तु व ज्योतिष विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा बताते हैं कि यह 5 प्रकार के होते हैं...

1. वसंत और बसंत नवरात्र: यह चैत्र नवरात्र के रूप में भी जाने जाते हैं। यह वर्ष के मार्च-अप्रैल अंग्रेजी महीने में मनाए जाते हैं और वर्ष के दो सबसे प्रसिद्ध नवरात्र में से एक हैं।

2. गुप्त नवरात्र: यह आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में मनाए जाते हैं। यह अंग्रेजी महीने जून-जुलाई के दौरान आते हैं। यह साधक और तंत्र विद्धा के जानकारों के लिए लाभदायक रहते हैं। आमजन इससे ज्यादातर अनभिज्ञ ही रह जाते हैं।

3. शारद नवरात्र: यह आमजन में काफी लोकप्रिय नवरात्र हैं। यह देसी महीने अश्विन और अंग्रेजी महीने सितंबर-अक्तूबर में शारद ऋतु के आगमन पूर्व मनाए जाते हैं। इसके विजयदशमी, दीपावली जैसे कई प्रमुख त्योहारों के कारण यह अतिप्र    नवरात्र है।

4. पौष नवरात्र: यह नवरात्र भी पौष शुक्ल पक्ष में मनाए जाते हैं जो अंग्रेजी महीने दिसंबर-जनवरी महीने के मध्य आते हैं।

5. माघ नवरात्र: जैसे नाम से विदित है, यह माघ महीने में आते हैं और जनवरी-फरवरी इसके अंग्रेजी महीने हैं। यह भी गुप्त नवरात्र की श्रेणी में आते हैं अर्थात् आमजन को इसकी जानकारी कम रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें