सोमवार, 10 अक्तूबर 2016

दुनिया को किया हैरान, कोई नहीं सुलझा सका इनकी पहेली



भारत में ऐसी बहुत सी घटनाएं घटी हैं, जो आज तक रहस्यमय बनी हुई हैं। इन घटनाओं के बारे में वैसे तो कई प्रकार की विवादित थ्योरीज दी गईं, पर आज तक उनका कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया। ये घटनायें वास्तव में सच हों या नहीं, पर ये घटनाएं उस समय बहुत से लोगों को चौंका गईं। आज हम यहां भारत से जुड़ी कुछ ऐसी ही घटनाओं का वर्णन कर रहे हैं, जो हमेशा से रहस्य बनी हुई हैं।


 


* बिना खाने और पानी के जिंदा है ये इंसान - गुजरात के प्रहलाद माताजी नाम के संत का दावा है कि उन्होंने 1940 से न कुछ खाया है और न ही कुछ पिया है। 2010 में उनके ऊपर कई कैमरों की मदद से नजर रखी गई, पर कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। लोग मानते हैं कि ये आज भी ऑक्सीजन और सूर्य की रोशनी से ही जिन्दा हैं।

* स्टोनमैन नाम के शख्स को आज तक कोई नहीं जान पाया कि वह आखिर था कौन। कोलकाता में इस शख्स को लेकर बहुत डर पैदा हो गया था। 1989 में सिर्फ 6 महीने के अंदर उसने 13 हत्याएं की थी। यह शख्स सड़क पर सो रहे लोगों के सिर पर पत्थर से हमला कर उनकी जान ले लेता था। इसीलिए उसका नाम स्टोनमैन पड़ गया, पर आज तक वो व्यक्ति रहस्य बना हुआ है।


 


* हालांकि भारत में गुफाएं तो काफी हैं, लेकिन अजंता एलोरा की गुफाओं के बारे में वैज्ञानिकों का कुछ और ही मानना है। वैज्ञानिक कहते हैं कि ये गुफाएं किसी एलियंस समूह ने बनाई हैं। ये गुफाएं आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बनी हुई हैं।

* असम में एक गांव है “जतिंगा”, इस गांव को बर्ड सुसाइड विलेज के नाम से लोग जानते हैं क्योंकि दुनिया भर से बहुत से पक्षी इस गांव में पहुंचते हैं और अपनी जान दे देते हैं। हालांकि गांव के लोग आज भी नहीं जान पाए कि ऐसा क्यों होता है, पर बहुत से लोग आज भी इस पर विश्वास नहीं करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें