मंगलवार, 4 अक्तूबर 2016

करोडपति बुजुर्ग से की शादी, 3 माह बाद पता चला दादाजी हैं

फ्लोरिडा। एक युवती ने करोडपति बुजुर्ग से शादी कर ली लेकिन शादी के तीन माह बाद उसे ऐसा झटका लगा कि उसके होश उड गए। तीन माह बाद उसे पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह तो उसे दादाजी हैं। अमेरिका में रहने वाली फ्लोरिडा की इस 24 वर्षीय लडकी ने दो साल से 68 साल के करोडपति बुजुर्ग के साथ लिव इन में रह रही थी। कुछ माह पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी के तीन महीने बाद जब एक दिन पति ने उसे अपना पुराना एल्बम दिखाया।

उस एल्बम मेें लडकी अपने पिता की तस्वीर देखकर चौंक गई। जब उसने पति से उस तस्वीर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह उसका बडा बेटा है। यह बात सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसे एहसास हुआ कि जिससे उसने शादी की है वह तो उसके दादाजी हैं। दरअसल बुजुर्ग दंपत्ति अपने परिवार से बहुत पहले ही बिछड गया था।

उसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। बुजुर्ग की दूसरी शादी भी टूट गई। वहीं लडकी जब हाईस्कूल में पढ रही थी तो उसका किसी लडके के साथ अफेयर हो गया था। लडकी प्रेग्नेंट हो गई और उसके घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ जैक्सनविले में अकेले रहने लगी।

इस दौरान वह एक डेटिंग साइट के जरिए बुजुर्ग दंपत्ति के संपर्क में आई और दोनों लिव इन में रहने लगे। अब अपने रिश्ते की हकीकत पता चलने के बाद भी दोनों तलाक नहीं लेना चाहते। दोनों का कहना है कि वे अपने रिश्ते से काफी खुश हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें