रविवार, 16 अक्तूबर 2016

साढू़ भाई में ऐसा प्यार कि छोड़ दी पत्न‍ियां और साथ रहने लगे…

शायद आपने ऐसी खबर पहले कभी नहीं सुनी होगी। हालांकि जब हमें इस बारे में पता चला तो हमारे भी होश उड़ गए। एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें दो पुरुषों ने आपस में शादी करने के लिए अपनी पत्नियों को छोड़ दिया जो सगी बहनें थीं।


दरअसल उन दोनों के बीच साढ़ू का रिश्ता था। एक दूसरे से मिलने के बाद वे दोनों में समलैंगिक रिश्ता कायम हो गया। इसके बाद वे दोनों एक अलग घर में साथ में रहने के लिए शिफ्ट हो गए और अपनी पत्नियों को छोड़ दिया। दोनों बहनों ने कोर्ट में अपने पतियों को आरोपी बनाते हुए न्याय की मांग की।


बड़ी बहन की शादी 2010 में एक स्थानीय कारोबारी से हुई थी। इसके बाद उन्हें एक बच्चा भी हुआ। परेशानी तब शुरू हुई जब उनकी छोटी बहन की 2013 में शादी हुई। बड़ी बहन के पति के छोटी बहन के पति के साथ समलैंगिक रिश्ते बन गए। करीब छह महीने पहले दोनों पतियों ने अपनी बीवियों को छोड़कर साथ में रहना शुरू कर दिया। दोनों बहनों ने पहले इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन इसमें किसी कानून का उल्लंघन नहीं था। पुलिस ने इस मामले में अपनी अक्षमता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें