शुक्रवार, 13 जनवरी 2017

कांग्रेस: 10 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, 24 घंटे में बदले 2 उम्मीदवार

जालंधर उत्तरी विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार तजेंद्र बिट्टु और भदौड़ सीट पर निर्मल सिंह निम्मा के विरोध को कांग्रेस 24 घंटे भी सहन नहीं कर सकी। पार्टी ने 24 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी करते हुए इन दो सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। हालांकि जालंधर नारथ सीट पर पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और उनके समर्थकों के विरोध को दरकिनार किया गया है और हिंदु बहुल इस सीट पर हैनरी के परिवार के बजाय केंद्रीय हल्के से विधायक रहे राजकुमार गुप्ता पर दांव खेला गया है। उधर, दूसरी तरफ भदौड़ में निर्मल सिंह निम्मा की जगह जोगिंद्र सिंह पंजगराईं को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में गढ़शंकर ऐसी सीट है जिस पर विवाद की संभावना है क्योंकि यहां पर पार्टी की प्रवक्ता निमिशा मेहता पिछले लंबे समय से सक्रिय थीं। कांग्रेस ने जालंधर वैस्ट से आदमपुर भेजे गए मोहिंद्र सिंह के.पी. का विरोध ठंडा होने के बाद । पार्षद सुशील कुमार रिंकू को मैदान में उतारा है। 

सिद्धु का इंतजार, हाईप्रोफाइल सीटें लंबित 
कांग्रेस ने अभी लंबी जलालाबाद के साथ साथ अमृतसर ईस्ट, जालंधर कैंट की सीट को लंबित रखा है। इसका एक कारण यह है कि नवजोत सिंह सिद्धु पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। उनके 14 तारीख को पार्टी में शामिल होने की संभावना है। वहीं लंबी में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि जलालाबाद में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह मैदान में हैं और यहां से कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है। 

सुजानपुर-  अमित सिंह मंटू
अमृतसर नॉरथ- सुनील दत्ती
शाहकोट- हरदीप सिंह लाडी
जालंधर वैस्ट- सुशील कुमार(रिंकू)
जालंधर नॉरथ- राजकुमार गुप्ता 
गढ़शंकर- लव कुमार गोल्डी
रूपनगर- बरिंद्र ढिल्लों
साहनेवाल- सतविंद्र कौर बिट्टी
जागराओं- गेजा राम
भदौड़-  जोगिंद्र सिंह पंजगराईं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें