मंगलवार, 29 नवंबर 2016

वास्तु अनुसार जेब में ना रखें ये सामान, पड़ता है बुरा प्रभाव

अगर लोगों की जेब टटोली जाए, ज्यादातर लोगों की जेब में जरुरी काग़जात, चाभी, नोट, कुछ लोगों की जेब में पॉकेट डायरी भी मिल जाएगी और कंघी भला कैसे छूट सकती है। दरअसल अक्सर हम अपनी जेब बेतरतीब चीजों से ठूस लेते हैं, जिनकी हमे जरुरत भी नहीं होती। वास्तु में बताया गया है कि किन चीजों जेब में रखने से हमें लाभ होता है औऱ किन चीजों के रखने से हमें नुकसान झेलना पड़ता है।

किसी भी चीज का बिल… फिर चाहे वो खाने-पीने पर खर्च किया हुआ हो या फिर आपके घर-ऑफिस के बिजली का बिल हो। इसे अपनी जेब में रखकर ना घूमें। ये बिल निगेटिव एनर्जी को न्यौता देता है और आपके आर्थिक जीवन के ऊपर संकट पैदा करता है।

ऐसी तस्वीरें जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना हो… इन्हें जेब में ना रखें। इन्हें घर के भीतर भी ना लाएं। ये हमारे आसपास बुरी ऊर्जा को विकसित करती हैं।


आप अपनी जेब में पर्स तो जरूर रखें, लेकिन यह पर्स बिल्कुल सही होना चाहिए। पर्स कहीं से फटा हुआ या फिर खराब हालात में ना हो। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार फटा हुआ पर्स आपकी आर्थिक स्थिति पर अटैक करता है।


जेब में यदि नोट रख रहे हैं, तो उसे सही तरीके से रखें। नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है।


हमारी जेब में अक्सर टॉफी या चिप्स के पैकेट होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार खाने-पीने का सामान जेब में नहीं रखना चाहिए। यह बुरा प्रभाव डालता है।


पिन, चाकू, सुई… ऐसी कोई भी वस्तु जेब में ना रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीली वस्तुओं को घर में भी रखना अशुभ होता है। लेकिन रसोई में इन्हें रखने से बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि घर का वह कोना ‘अग्नि’ तत्व वाला होता है।


पढ़ें किन वस्तुओं को जेब में रखने से होता है लाभ


मां लक्ष्मी की तस्वीर को पर्स में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन उनकी ऐसी तस्वीर जिसमें हाथी दिखाई दे रहे हों, इसे सबसे अधिक शुभ माना गया है। इसे आप जेब में रख सकते हैं।


तांबे-चांदी से बने सिक्के या फिर देवी-देवता के प्रतीकात्मक स्वरूप को जेब में रखना शुभ माना गया है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पत्ते कई प्रकार के बाधाओं को नष्ट कर देते हैं।


यदि आपको समुद्र के भूभाग पर मिलने वाला असली सीप कहीं से मिल जाए, तो उसे अपनी जेब में अवश्य रखें। जब भी कोई शुभ कार्य करने निकलें, तो यह सीप आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें