शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

प्रियंका चोपड़ा ने एलान किया अपनी पंजाबी फिल्म का टाइटल

मुंबई: प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों के साथ अमेरिकी टीवी शो करती हैं, साथ में एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके अलावा वो कई अमेरिकी टीवी शो में बतौर मेहमान जा रही हैं, अपने एल्बम के गाने रिकॉर्ड कर रही हैं। लेकिन इतना काफी नहीं था कि अब उनकी बतौर निर्माता पहली फिल्म भी आ रही है जो मराठी में बनी है जिसका नाम है – वेंटिलेटर. इस फिल्म को प्रियंका ने सिर्फ बनाया ही नहीं है, बल्कि इसमें एक मराठी गीत भी गाया है, इसके अलावा प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। मराठी फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने के बाद प्रियंका अब पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर रिलीज़ हुई, जिसे राजेश मापूसकर ने डायरेक्ट किया था, जबकि आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म को क्रिटिकली काफी सराहा गया। मराठी फिल्म के बाद प्रियंका ने डेब्यू पंजाबी फिल्म का एलान ट्वीटर पर किया है, जिसका टाइटल ‘सरवन’ है। ये फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है।

प्रियंका ने भले ही अपनी पहचान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बना ली हो, लेकिन अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए उन्होंने रीजनल सिनेमा को चुना है। प्रियंका की कंपनी पर्पल पेबल्स की पहली फिल्म भोजपुरी भाषा में थी, जिसका टाइटल बम बम बोल रहा है काशी था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ ने लीड रोल निभाया था। प्रियंका अपनी पंजाबी फिल्म की डिटेल्स जल्द ही एनाउंस करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें