मंगलवार, 22 नवंबर 2016

रिश्तों में दूरियां पैदा करती हैं घर में रखी ये चीजें

कई चीजों को नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना गया है जो घर में कलह और धन की कमी लाने का काम करता है। ऐसी चीजों को घर में नहीं रखना ही अच्छा होता है। जानकारी के अभाव में अक्सर लोग इन्हें अपने घर में संभालकर रखते हैं और खुद परेशानियों का सामना करते रहते हैं। क्या आपको पता है कि किन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। चलिए हम आपको बताते हैं किन चीजों को घर में लाने से आती है नकारात्मक ऊर्जा

वास्तुशास्त्र के अनुसार देवी काली की प्रतिमा घर में लाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

बंद हो चुकी घड़ी अगर घर में रखी जाती है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में किसी भी देवी देवता की टूटी मूर्तियां और पुरानी हो चुकी तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।

अगर घर में शिवलिंग लेकर आया जाए तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

घर में आइना, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटे हुए शीशे रिश्तों में दरार डालते हैं साथ ही आय में बाधक माने जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें