नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान के बाद राजनीति में उफान आ गया है। जहां बीजेपी ने राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा करते हुए सूबत पेश नहीं करने पर देश से माफी मांगने की मांग की है तो वहीं, दिल्ली ने सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी सबूत पेश करने की चुनौती दी है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास दस्तावेज हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेनकाब करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा इस तरह का दोस्ताना मुकाबला तो करते हैं लेकिन कभी कोई खुलासा नहीं करते।
उन्होंने ने कई ट्वीट किए जिनमें से एक में लिखा है कि अगर राहुल गांधी के पास वास्तव में ऐसे दस्तावेज हैं जो भ्रष्टाचार में मोदी जी की निजी लिप्तता साबित करते हों तो वह संसद के बाहर इनका खुलासा क्यों नहीं करते ?’’
केजरीवाल आगे लिखा कि यह दोस्ताना मुकाबला है. भाजपा कहती है कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में उनके पास कांग्रेस के खिलाफ सबूत हैं और कांग्रेस कहती है कि सहारा-बिड़ला मामले में उनके पास भाजपा के खिलाफ सबूत हैं। लेकिन दोनों ही इनका खुलासा नहीं करते।
केजरीवाल राहुल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मोदी के ‘‘व्यक्तिगत भ्रष्टाचार’’ की जानकारी है जिसकी विस्तृत जानकारी वह लोकसभा में रखना चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे।
बुधवार, 14 दिसंबर 2016
केजरीवाल ने राहुल को दी चुनौती- अगर मोदीजी के खिलाफ सबूत है तो बेनकार करें
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें