अजब-गजब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजब-गजब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

57 साल की महिला ने 22 साल के लड़के से की लव मैरिज

57 वर्षीय एक महिला अपने से तीन गुना छोटे उम्र के युवक को दिल दे बैठी। बात सिर्फ इतनी नहीं थी। दोनों ने समाज से बेपरवाह होकर मंदिर में शादी रचाकर अदालत में पेश हो सेफ हाउस में प्रोटेक्शन भी ले ली।

जुलाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 57 वर्षीय विधवा महिला गांव के ही 22 वर्षीय युवक को दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्रेम संबंध पिछले तीन साल से चले आ रहा था। युवक महिला का देवर लगता है। महिला से घर पर अक्सर मिलने वाले युवक से पनपे संबंधों के बारे में किसी को संदेह भी नहीं था।

गत 20 अगस्त को दोनों घर से गायब हो गए और मंदिर में जाकर प्रेम विवाह रचा लिया। 22 अगस्त को दोनों ने सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश होकर परिजनों से खतरा बताते हुए सेफ हाउस में प्रोटेक्शन भी ले ली। महिला थाने की निरीक्षक रोशनी देवी ने बताया कि सप्ताह पहले दोनों प्रोटेक्शन लेकर सेफ हाऊस पहुंचे थे। सोमवार को दोनों ने शपथ पत्र देकर सेफ हाउस को छोड़ दिया और अपने घर वापस लौट गए। महिला से उसके प्रेमी की उम्र लगभग तीन गुना कम थी।

आज भी 8 करोड़ बम दफ़न है यहां

वियतनाम वॉर को समाप्त हुए 40 साल से भी ज्यादा वक्त गुजर गया, लेकिन लाओस की धरती पर आज भी इसके जख्म दिख जाएंगे। लाओस में आज भी 8 करोड बम जमीन के अंदर दबे हुए है।

दरअसल वियतनाम वॉर में बमबारी सीआईए के सीक्रेट ऑपरेशन का हिस्सा था, जिससे वियतनाम के सप्लाई रूट्स को बंद किया जा सके ।

अमेरिकी प्लेन असल टारगेट तक न पहुंच पाने की स्थिति में लाओस की ज़मीन का डंपिंग ग्राउंड की तरह प्रयोग कर रहे थे। युद्ध के दौरान अमेरिका ने लाओस की जमीन पर 27 करोड़ से भी ज्यादा बम गिराए थे। इस बमबारी में 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 1964 से 1973 तक युद्ध के दौरान लगातार जख्मी हुए।

ये हैं भारत की वो जगहें,जिनके बारे में सब नही जानते

हमारे देश में वैसे तो बहुत से पर्यटक स्थल है,जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी गुप्त जगहों का ज़िक्र इतना कम हुआ है कि कोई इन्हें जानता ही नहीं है। लेकिन हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी ही जगह जिन्हें आप नही जानते होंगे तो आइये जाने उनके बारे में।

1. Thousand Lingam Temple, Tamil Nadu -यह मंदिर तमिलनाडू राज्य के ‘ठेनी’ जिले में स्थित है. आम मंदिरों से बिलकुल हट के है।

2. मालुती मंदिर, झारखंड – मालुती का मंदिर विश्व के 12 सबसे ख़तरनाक सांस्कृतिक स्थलों में से एक है।

3. दिल के आकार की झील, केरल – केरल के वयनाड जिला में स्थित यह झील भारत की सबसे सुन्दर झीलों में से एक है।

4. भीमकुंड, मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिला में बसा है भीमकुंड.भीमकुंड में प्राकृतिक पानी की टंकी है और इसे एक पवित्र स्थान माना जाता है।

5. घटारानी झरना, छत्तीसगढ़ – घटारानी झरना यूं तो छत्तीसगढ़ का सबसे ज़्यादा व्यस्त पर्यटन स्थल है, लेकिन बाकी राज्यों में इसका ज़्यादा नाम नहीं है।

6. केदारेश्वर मंदिर, महाराष्ट्र – यह मंदिर अहमदनगर जिला के हरीशचंद्रगढ़ पहाड़ी किले में बना है। चारो तरह से पानी से घिरे इस मंदिर की खासियत यह है कि यह इमारत के 3 टूटो स्थंबों के बीचो-बीच है।

7. ज़ीरो पॉइंट, सिक्किम – सिक्किम का ज़ीरो पॉइंट, राज्य के सबसे भव्य नज़ारों में से एक है।

8. गरुड़ चट्टान, आंध्र प्रदेश – गरुड़ चट्टान तिरुमाला पहाड़ी पर स्थित एक ऐसी चट्टान है, जो भगवान गरुड़ की आकृति जैसी लगती है।

9.सोंभंड़ार गुफाएं – यह गुफाएं देश की सबसे दिलचस्प और रहस्यमय स्मारक है।

10. अरुणांचल प्रदेश के पुल – अरुणांचल के Hanging Bridges बहुत की शानदार हैं। ये Tourists को इनकी और खीचता है। पर्यटक इन पर चढ़ने से डरते भी है पर उन्हें यह Adventure पसंद भी आता है।

11. मुर्शिदाबाद स्मारक, पश्चिम बंगाल – ये ऐतिहासिक स्थल है, जो 12 भव्य स्मारकों के लिए जाना जाता है। हर स्मारक का अपना इतिहास और उद्देश्य है।

इन देशों की महिलाएं हैं सबसे खूबसूरत

खूबसूरती को लेकर हर किसी की अलग-अलग राय है। विश्व में एेसे कई देश हैं, जहां की महिलाओं को सबसे खूबसूरत माना जाता हैं। इस बात पर काफी रिसर्च भी की गई है। कई फोटोग्राफर ने अपनी फोटो सीरिज के जरिए यह बात साबित करने के लिए लम्बी-लम्बी यात्राएं भी की हैं। आज हम आपको एेसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां की महिलाओं को सबसे खूबसूरत माना जाता हैं।

1. रोमानिया

रोमानिया का मौसम यहां की महिलाओं को खूबसूरत बनाता है। यहां की महिलाएं बेहद खूबसूरत मानी जाती है।

2. अर्जेंटीना

यह देश दक्षिण अमेरिका में बसा हुआ है। यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपनी स्कीन का काफी ख्याल रखती हैं।

3. इटली

इटली की महिलाएं बहुत ही क्यूट होती हैं। अगर आप ओपन माइंडेड लड़की ढूंढ रहे है तो वो आपको इटली में मिलेगी।

4. यूक्रेन

यूक्रेन की महिलाएं काफी बोल्ड होती हैं। यह पूर्वी यूरोप का हिस्सा है। यहां की खूबसूरती देखनेे लायक है।

5. म्यांमार

यहां की संस्कृति काफी भारत जैसी है इसलिए इसे छोटा भारत भी कहते हैं। यहां की महिलाएं भी बहुत खूबसूरत होती हैं।

6. भारत 

खूबसूरती के मामले में भारत भी कम नहीं हैं। यहां की महिलाएं खूबसूरती में सबसे आगे हैं।

7. तजाकिस्तान 

यहां की लड़कियां अपनी मासूमियत के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यहां की लड़कियों की आंखों में एक अलग ही चमक होती हैं।

8. कोलंबिया

कोलंबिया दक्षिण अमेरिका का एक महाद्वीप है। यहां की लड़कियां भी सुंदर होती हैं।

रविवार, 11 सितंबर 2016

देखिए इस युवती को, नींद आते ही बन जाती है गजनी, डॉक्टर्स भी हैरान

गजनी मूवी देखी है न आपने और उसका वो किरदार। ऐसा ही एक मामला रियल में सामने आया है। देखिए इस युवती को, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

मामला हिसार का है। जिले के एक गांव की यह 15 वर्षीय लड़की को नींद के नाम से ही घबरा जाती है। इसकी वजह यह है कि नींद की मामूली सी झपकी आते ही वह अपना सबकुछ भूल जाती है। न तो उसे खाना-पीना याद रहता है न ही अपने रिश्तेदारों को पहचान पाती है। एक तरह से नींद से पहले की उसकी पूरी याददाश्त गायब हो जाती है।

चिकित्सक लड़की की इस बीमारी को ‘बाईपोलर मूड डिसआर्डर’ बता रहे हैं। डाक्टर का कहना है कि इस बीमारी के नाममात्र के केस पाए जाते हैं। मामला लड़की का होने की वजह से नाम का जिक्र नहीं किया जा रहा है। हिसार जिले के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का उपचार पीजीआईएमएस के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है। बेटी की ऐसी हालत से परिजन चिंतित हैं। पिछले करीब दो सप्ताह से उपचाराधीन इस किशोरी की दवाई के साथ-साथ चिकित्सक काउंसिलिंग भी कर रहे हैं।

लड़की के परिजनों का कहना है कि दो माह पहले तक उनकी बेटी बिल्कुल ठीक थी। वह पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। एक दिन वह घर में सो रही थी, तभी पड़ोस में किसी की मौत हो गई। महिलाओं के रोने की तेज आवाज सुनकर अचानक वह उठी और सिर पकड़कर बैठ गई। इसके बाद से उसके व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। स्थिति यह हो गई कि नींद से उठने के बाद किशोरी को कुछ भी याद नहीं रहता। मसलन, क्या खाना खाया था और शाम को क्या पढ़ा था उसे याद नहीं रहता। यही नहीं कई बार अपने रिश्तेदारों तक को भूल जाती है।

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की प्रोफेसर डॉ. प्रीति सिंह के अनुसार, ‘बाईपोलर मूड डिसआर्डर’ के केस बहुत कम मिलते हैं। कई बार कोई ऐसा हादसा या फिर अचानक से आंखों के सामने कुछ ऐसी घटना हो जाती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है। डिप्रेशन की वजह से भी यह बीमारी हो जाती है। ऐसी बीमारी में अभिभावकों को बच्चों पर खास ध्यान रखना चाहिए। मैमोरी लॉस भी इसी का पार्ट कहा जा सकता है। ऐसे मरीज की याददाश्त में बातें अधिक समय तक रजिस्ट्रर नहीं रह पाती। इसी कारण वह बातों और तथ्यों को भूलने लगता है।

यह करें अभिभावक: ऐसे व्यक्ति को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। बच्चों पर पढ़ाई के लिए हद से ज्यादा दबाव नहीं देना चाहिए। मरीज को सपोर्ट करें और उसे यह न लगने दें कि वह अकेला है। उसे कभी यह महसूस नहीं होने दें कि वह बीमारी से पीड़ित है। अगर वह कोई गलती करता है तो उसे प्यार से समझाया जाए।