सोमवार, 9 जनवरी 2017

7वीं के छात्र पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 8वीं के छात्र पर लगा आरोप

मध्य प्रदेश के बैतूल में सातवीं कक्षा के एक स्कूली छात्र को आठवीं के छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया. इस घटना में छात्र लगभग 70 फ़ीसदी तक झुलस गया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
यह दिल दहला देने वाला जिले के सारणी थाना क्षेत्र के मोरडोंगरी गांव का है. यहां सातवीं कक्षा का छात्र गोपाल नदी पर नहाने गया था. तभी वहां उसका सीनियर आ गया और उसने गोपाल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
गोपाल के चीखने की आवाज़ सुनकर वहां नजदीक ही मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाई और 108 एम्बुलेंस को फोन किया.
घोड़ाडोंगरी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल रैफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
गोपाल के भाई ने बताया कि शनिवार के दिन गोपाल का अपने सीनियर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें