गुजरात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुजरात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 26 दिसंबर 2016

गुजरात के व्यापारी ने इस जुगाड़ से करोड़ों के काले धन को कर दिया सफेद

अहमदाबाद: नोटबंदी के बाद चर्चा में आए गुजरात के उधना के फाइनेंसर किशोर भजियावाला यदि आपको याद हों तो आयकर विभाग ने छापेमारी में उनके पास से 10.45 करोड़ रुपए बरामद हुए थे. भजियावाला के पास से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह अपने कालेधन को सफेद करने के काम में करीब 700 लोगों का इस्तेमाल किया था.


सीबीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भजियावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद पैसे निकालने और जमा करने के लिए करीब 700 लोगों के डमी अकाउंट्स का प्रयोग किया था.


आईटी विभाग ने बताया कि सूरत के रहने वाले भजियावाला के पास करीब 27 बैंक अकाउंट्स पाए गए हैं, इनमें से करीब 20 तो बेनामी ही हैं, जिनके जरिए से भजियावाला बड़ी तादाद में कालेधन को सफेद करता था. हालांकि आईटी विभाग अभी तक यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है कि नोटबंदी बाद से भजियावाला ने कितने पैसे जमा कर और निकाले हैं.


बता दें कि आईटी विभाग ने अभी तक भजियावाले के पास से 1,45,50,800 रुपए नई करंसी में, 1,48,88,133 रुपए का सोना, 4,92,96,314 रुपए के सोने के आभूषण, 1,39,34,580 की कीमत की हीरों के आभूषण और 77,81,800 रुपए की चांदी बरामद हुई है. बैंकों और बड़े नेताओं की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले को आईटी विभाई ने सीबीआई को सौंप दिया गया है.

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

गुजरात में शराब पार्टी, छापे में 250 से ज्यादा गिरफ्तार

वडोदरा: गुजरात में शराबबंदी कानून पूर्ण रूप से लागू है, ऐसे में वडोदरा के एक फार्महाउस में वीवीआईपी लोगों की शराब पार्टी का चौकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने फार्महाउस पर छापा मारकर 250 से ज्यादा नामी बिजनेसमैन और रसूखदार लोगों को पकड़ा है। 

मामला गुरुवार देर रात वडोदरा के भीमपुरा इलाके का है। पुलिस को यहां स्थित अखंड नामक एक आलीशान फार्महाउस पर हाई-प्रोफाइल पार्टी की सूचना मिली। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मंगवाकर फार्महाउस पर छापा मारा, जहां उन्हें 250 से ज्यादा नामी हस्तियां शराब की महफिल जमाने में मशरुफ मिले। पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। 

पुलिस की रेड में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और अलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स के मालिक चिरायु अमीन भी धरे गए। साथ ही इस रेड में कई महिलाएं भी पकड़ी गई। वहां मौजूद लोगों ने अपने रसूख का प्रभाव दिखाते हुए पुलिस पर काफी दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने नशे में धुत चिरायु अमीन को मीडिया की नजरों से बचाकर एक जीप के अंदर सुला दिया।

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

गुजरात में राहुल गांधी ने कहा, 6 महीने में 9 बार सहारा ने नरेंद्र मोदी को दिए करोड़ों रुपए

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गुजरात के महेसाणा में रैली करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दिए सहारा पर छापे के बाद छह महीने में उन्हें नौ बार करोड़ों रुपए दिए गए। इसकी पूरी जानकारी डेटिल में और तारीख-दर-तारीख है।

राहुल गांधी ने कहा

1. कांग्रेस पार्टी सबसे पहले देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती थी।
2. नरेंद्र मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक भी उचित कदम उठाएगी तो कांग्रेस पार्टी 10 फीसदी उसके साथ रहेगी।
3. नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी जैसा गलत फैसला लिया।
4. मोदी ने 2.5 साल में हिंदुस्तान के गरीब और कमजोर लोगों पर आक्रमण किया है।
5. कर्जा माफ, बिजली बिल माफ और अनाज-सब्जी के लिए सही दाम। ढाई साल से मांग रहे हैं।
6. हर रोज पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान में हर रोज किसान डर के जीते हैं।
7. राहुल ने कहा सिर्फ छह फीसदी कालाधन कैश में है।
8. 94 फीसदी कालाधन सोना, रियल एस्टेट, जमीन और विदेशों में है।
9. ये वही लोग हैं जो मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन जाते हैं।
10. सिर्फ एक फीसदी व्यक्ति के पास पूरा कालाधन है।
11. नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में कहा कि हिंदुस्तान का कालाधन विदेशों में है।
12. नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि ये पैसे वापस लाएंगे।
13. हर एकाउंट में 15 लाख रुपए डाल कर देखेंगे।
14 नरेंद्र मोदी ने अपने देश के कैश की बात नहीं, बल्कि विदेश अकाउंट में डॉलर में जमा रुपए की बात की थी।

 

सोमवार, 19 दिसंबर 2016

अहमदाबाद में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग



अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में आज 11 मंजिली इमारत में भीषण आग लग गई हालांकि इस दौरान इसके अंदर मौजूद एक सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश भट्ट ने  बताया कि मकरबा इलाके में स्थित व्यवसायिक इमारत सिग्नेचर 1 में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग नीचे से लेकर ऊपर तक फैल गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक सौ अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

रविवार, 18 दिसंबर 2016

पीएम मोदी के गृह राज्य में हुआ कैशलेस निकाह, कार्ड और चेक से दिये गए तोहफे

देशभर में नोटबंदी से प्रभावित हुईं शादियों के बीच गुजरात में एक अनोखा ‘निकाह’ देखने को मिला। जहां कैश की समस्या का ध्यान रखते हुए दूल्हा-दुल्हन को डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए शगुन दिया गया।
 सूरत में शनिवार की रात संपन्न हुई मुस्लिम जोड़े की शादी को ‘कैशलेस निकाह’ का नाम दिया गया है। इस निकाह में मेहमानों ने चेक, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिए तोहफे दिए व धन का लेन-देन किया। शादी में नोटबंदी का जरा भी असर नहीं दिखा। लोगों ने दुल्हा-दुल्हन को डेबिट कार्ड के ज़रिए खूब शगुन दिया।

निकाह की खासियत रही की कैश की समस्या का खास ध्यान रखा गया। जो भी मेहमान इस निकाह में शामिल हुए, उनके पास डेबिट, क्रेडिट, चेक से तोहफे देने का विकल्प मौजूद था। चेकों के अलावा कुछ लोगों ने अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड से शगुन दिया।

गुजरात के सूरत में इनकम टैक्स ने पकड़ा 400 करोड़ का चायवाला, 10 बातें

नोटबंदी के बाद देशभर में नोटों की जब्ती और गिरफ्तारियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कभी ठेले पर 50 पैसे की चाय बेचने वाला शख्स आज 400 करोड़ से ज्यादा का मालिक है, पिछले चार दिन की छापेमारी में आयकर विभाग ने फाइनेंसर किशोर भजियावाला से 400 करोड़ के दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में किशोर ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
करोड़ों के मालिक इस चायवाले के बारे में 10 बातें

1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले चार दिन की तलाशी में शुक्रवार को खोले गए 8 लॉकर में 13 किलो सोना मिला है। इसके अलावा चांदी और 5 लाख की नकदी भी मिली है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को किशोर भजियावाला के परिसर में छापे के दौरान आयकर विभाग को 250 संपत्ति दस्तावेज, 2 किलोग्राम सोना और 40-50 किलो चांदी मिली है।

2. गुरुवार को खोले गए 8 बैंक लॉकर में एक करोड़ 8 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा 75 लाख कीमत के गहने भी बरामद हुए हैं।

3. सूत्रों के मुताबिक किशोर भजियावाला के लॉकर से आयकर विभाग को जो दस्तावेज मिले हैं और उसमें और भी चौंकाने वाली जानकारी है।

4. इनकम टैक्स को शक है कि किशोर फर्जी दस्तावेज के सहारे किसान बना है और किसान बनकर उसने पिछले एक साल में वापी से तापी के बीच 400 बीघा जमीन खरीदी है।

5. इस जमीन का कुल बाजार मूल्य 600 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। आयकर विभाग से मिलने के बाद कलेक्टर ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


भजियावाला की महीने की कमाई साढे़ सात करोड़!



6. रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग के पहले दिन के छापे में किशोर भजियावाला के यहां से 23 लाख रुपये की करेंसी मिली थी।

7. बताया जा रहा है कि कई साल पहले किशोर भजियावाला सूरत के उधना में ठेले पर चाय पकौड़ी बेचता था। इसके बाद उसने ऊंची ब्याज दर पर लोगों को पैसा देने का धंधा शुरू किया।

8. इनकम टैक्स की छापेमारी में कई बिल्डरों के नाम का भी खुलासा हुआ है जो किशोर से ब्याज पर पैसा लेते थे।

9. किशोर भजियावाला की महीने की कमाई साढे़ सात करोड़ बताई जा रही है। मगर आयकर विभाग में वो सालाना सिर्फ डेढ़ करोड़ ही टैक्स भरता है।

10. कालेधन को सफेद बनाने के लिए किशोर ने भगवान को भी नहीं बख्शा। सूरत के उधना इलाके में उसने एक मंदिर भी बनाया था और पत्नी कमल भजियावाला के नाम पर एक एनजीओ भी रजिस्टर्ड करवाया है जहां करोड़ों का काला धन सफेद किया जा चुका है। आयकर विभाग अब इन तमाम आरोपों की जांच कर रहा है।




शनिवार, 17 दिसंबर 2016

250 करोड़ का खजाना उड़ गए लोगों के होश, चायवाले के पास मिला

सूरत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। नोटबंदी का फैसला आते ही लोग अपने काले धन को सफ़ेद करने में लग गए थे। लेकिन इसके बावजूद कई लोग आयकर विभाग से अपनी अकूत संपत्तियों को छुपाने में नाकाम रहे हैं और आयेदिन बड़ी मात्रा में जमा काले धन और सोने चांदी का खुलासा हो रहा है। इसी क्रम में आयकर विभाग को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने एक किशोर के पास से कई किलो सोना-चांदी और हीरों क जेवरात बरामद किए हैं। सबसे बड़ी बात है कि ये किशोर कोई बड़ा बिजनेसमैन नहीं, बल्कि चाय और भजिया की दुकान चलाने वाला एक गरीब है

आयकर विभाग ने चायवाले के गोरखधंधे का किया खुलासा 

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने सूरत में चाय की दुकान चलाने वाले एक किशोर के बैंक लाकर्स और अन्य जगहों पर छापेमारी की, इस छापेमारी में ये चायवाला 250 करोड़ रुपये का मालिक निकला। विभाग ने इसके आठ अलग-अलग बैंक लाकर्स से 13 किलो सोना, एक किलो चांदी और एक किलो हीरे जडित आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा विभाग को कई ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं जिससे इस चायवाले की अन्य संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम को किशोर चायवाले के एक लाकर से 5, 10, 20 और 50 रुपये के 5 लाख रुपये के नोट भी मिले हैं। इसके अलावा इस चायवाले के अन्य ठिकानों की जांच से पता चला है कि वह ब्याज पर पैसे देने और अन्य वसूली से जुड़े काम भी करता था, विभाग को उनके इन धंधों से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। बरामद हुए इस दस्तावेजों से 4 करोड़ रुपये ब्याज और वसूली की बात सामने आई है।

बुधवार, 14 दिसंबर 2016

भुज में नकली नोट छापने वाले गिरफ्तार, सूरत में फर्जी नोटों के साथ पाकिस्तानी पकड़ा गया

अहमदाबाद: नोटबंदी के बाद देशभर में लोग कैश की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं और बैंकों तथा एटीएम में लंबी कतारों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है, इसी दौरान नकली नोटें छापने की घटना भी सामने आने लगी है.

500 रुपये के नए नोट अभी ज्यादातर लोगों तक पहुंचे भी नहीं है, लेकिन गुजरात के भुज में क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है.

उधर भुज में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति नए 500 रुपये के नकली नोटें छाप रहा है. पुलिस ने जब उस ठिकाने पर छापा मारा तो 500 के नोट में 59,000 रुपये बरामद हुए. वहां से नोट छापने में इस्तेमाल की जाने स्याही, रंग, कलर प्रिंटर वगैरह भी जब्त किए गए हैं.

साथ में अलग-अलग ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड और आधार कार्ड भी जब्त हुए हैं. इस मामले में भुज पुलिस ने दिनेश चौहाण और भचुभा जाडेजा नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.वहीं सूरत रेलवे स्टेशन से एक पाकिस्तानी नागरिक से पुराने 500 रुपये के नकली नोटों में 50,000 की रकम बरामद की गई है. उसका नाम बुरहानुद्दीन सज्जाद जाफर है. उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी मिला है.

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

संसद में विपक्ष बोलने नहीं देता इसलिए जनसभा में बोलना पड़ रहा: पीएम मोदी

अहमदाबाद. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात पहुंचकर अहमदाबाद में एक दूध सहकारी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया। यह डेयरी प्लांट अहमदाबाद के डीसा के बनासकांठा में है। नोटबंदी के बाद पीएम मोदी पहली बार गुजरात पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने कहा कि मैं गुजराती में नहीं बोल रहा हूं क्योंकि पूरे देश को पता चलता बनासकांठा में क्या चल रहा है।

पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष मुझे संसद में बोलने नहीं देता है इसलिए जनसभा में बोलना पड़ रहा है। विपक्ष की हरकतों को देखकर अब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भी हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नोटबंदी पर देश के लोगों ने जिस तरह से अपना समर्थन दिया है उसके लिए मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं। पीएम मोदी जनसभा में यह भी कहा कि किसी काले धन वाले को कतई नहीं छोड़ूंगा।

पीएम मोदी ने और क्या कहा:

– बनासकांठा के डीसा दूध की खास वेरायटी एटू मिल्क लॉन्च की है। जो कि बाकियों से ज्यादा लाभकारी है।

– पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वक्त में बनासकांठा श्वेत क्रांति के साथ-साथ स्वीट क्रांति भी करेंगा। मोदी ने कहा कि वहां के लोग आने वाले वक्त में चाहें तो शहद के कारोबार को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

– पीएम मोदी बोले कि बनासकांठा के किसानों ने प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी छवि छोड़ी। मोदी ने कहा कि आलू के कारोबार में बनासकांठा का रिकॉर्ड है जिसे कोई तोड़ नहीं पाया है।

– पीएम मोदी ने बताया कि उनकी पहली रैली बनासकांठा में हुई थी।

– पीएम मोदी बोले- बनासकांठा के लोगों ने रेगिस्तान की धरती को सोना बना दिया।

– पीएम मोदी बोले कि गुजराती नहीं बोल रहा ताकि देश को पता चला कि बनासकांठा में क्या हो रहा है।

बुधवार, 7 दिसंबर 2016

कच्छ में भूकंप के झटके

गांधीनगर। गुजरात के कच्छ जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि इनसे जानमाल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।यहां स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार इनमें सबसे तेज झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4. 2 आंकी गई  है। इसे सुबह 10 बज कर 51 मिनट पर महसूस किया गया तथा इसका अधिकेन्द्र जिले में रापर से 15 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में था। इससे पूर्व महसूस किए गए दो झटके हल्की तीव्रता (2. 8 और 1. 6) के थे।

कुछ लोग इस वजह से अपने घरों से बाहर निकल आये पर किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। केवल इस दिसंबर माह में अब तक गुजरात में 26 झटके महसूस किए गए हैं हालांकि इनमें से अधिकतर हल्की तीव्रता के थे और भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में केंद्रित थे। कुल मिला कर इस साल गुजरात में अब तक ऐसे करीब 80 झटके महसूस किए जा चुके हैं।

 

सोमवार, 5 दिसंबर 2016

गुजरात में चलती ट्रेन में आग लगी, लोगों में हड़कंप

नईदिल्ली:पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में सोमवार को चलती ट्रेन में आग लग गई। रेल ट्रैक के पास मौजूद लोगों ने जब ये नजारा देखा तो उनके हाथ पैर फूल गए। वहां भगदड़ का माहौल बन गया। 

दरअसल  मुंबई अहमदाबाद रूट पर सूरत के पास एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई जिसके कारण ट्रेनों के आने-जाने पर असर पड़ा है।


असर दिल्ली-मुंबई रूट पर भी पड़ा है क्योंकि ट्रेनें इसी रूट से गुजरती हैं। दो घंटे से ज़्यादा ट्रैफ़िक रुका है और इसके सामान्य होने में एक घंटे से ज़्यादा समय लगने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान के पूर्वी शहर गुजरांवाला में सेना की एक ट्रेन के चार डिब्बे नहर में जा गिरे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में चार लोगों के लापता होने की भी खबर है।

डॉन न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सेना की एक विशेष ट्रेन गुजरांवाला के जमकी चट्टा इलाके में स्थित एक पुल से गुजर रही थी, तभी पुल ढह गया। गुजरांवाला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। सेना की इस विशेष ट्रेन में 21 मालवाहक डिब्बे और छह सवारी डिब्बे लगे थे, जिनमें से चार नहर में जा गिरे।


रिपर्ट के मुताबिक सौनिकों और उनके परिजनों सहित 20-30 लोग जलमग्न डिब्बे में फंसे हुए हैं। सेना के गोताखोर डिब्बे की छत काटकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सिंचाई विभाग ने नहर में पानी के बहाव को रोक दिया है। नहर में भरे पानी को घटने में तीन घंटे का समय लगेगा। इसके बाद बचाव अभियान में तेजी लाई जाएगी।

 पाकिस्तानी सेना के मुखपत्र इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने पांच लोगों के मरने और चार लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। आईएसपीआर ने कहा कि ट्रेन सेना के जवानों और उनके परिजनों को लेकर जा रही थी। इसके साथ ही बताया गया है कि नहर में गिरे डिब्बों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल कठिन प्रयास कर रहे हैं।

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शहर के सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्य का पूरा जिम्मा पाकिस्तानी सेना ने ले लिया है। इस बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर और एक क्रेन तैनात किए गए हैं।

रेलमंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि ट्रेन में अथवा पुल में कोई प्रत्यक्ष कमी नजर नहीं आती, इसीलिए इस घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। रफीक ने कहा कि सुबह के समय इसी पुल से एक सवारी गाड़ी निकली थी और उस दौरान पुल में कमी का कोई मामला सामने नहीं आया, बल्कि यह पूरी तरह से काम कर रहा था।


रविवार, 4 दिसंबर 2016

महेश शाह के नही अमित शाह के है 13 हजार कड़ोड़ रूपये -हार्दिक पटेल

गुजरात में पटेलो को आरक्षण दिलवाने के लिए आन्दोलन करने वाले हार्दिक पटेल ने भाजपा के प्रेसिडेंट अमित शाह पर निशाना साधा है उन्होंने महेश शाह के 13 हजार कड़ोड़ रूपये के कालाधन को अमित शाह का बताया है ,सोसल नेटवर्किंग साईट ट्विट्टर पर हार्दिक पटेल ने कई ट्वीट करके अमित शाह पर सीधा हमला बोला है .


आपको बता दे गुजरात के कारोबारी महेश शाह ने 13 हजार करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया था .इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार की शाम शाह को हिरासत में लिया, इसके पहले शाह पिछले कई दिनों से लापता बताए जा रहे थेउन्होंने टीवी चैंनल पर खुलासा किया है उनके नाम से जो पैसा है वो किसी और का है जिसके बाद कयासों का बाज़ार गर्म है आखिर ये किसका पैसा है .

13,860 करोड़ की संपत्ति पर टैक्स पर पहली किश्त में 1560 करोड़ रुपये न भरने से पहले फरार होने पर महेश शर्मा ने बताया कि डर की वजह से पहली किश्त नहीं भरी। लेकिन न तो मैं फरार हुआ हूं और न ही भागा हुआ हूं। मेरा तो जमीन का कारोबार है.

महेश शाह के गिरफ्तार होने के बाद हार्दिक पटेल ने अमित शाह पर आरोप लगा कर राजनीति के गलियारों में सनसनी फैला दी है .

शनिवार, 3 दिसंबर 2016

कन्हैया ने कहा- डोनाल्‍ड ट्रंप से 'बेहतर' हैं PM मोदी

मुंबई : जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 'बेहतर' हैं। कुमार यहां टाइम्स लिटफेस्ट में 'फ्रॉम बिहार टू तिहाड़' पर एक सामूहिक परिचर्चा में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा, '(हो सकता है कि नरेंद्र मोदी से) तमाम मतभेद हों, इसके बावजूद मोदी ट्रंप से बेहतर हैं। दुनियाभर में अधिनायकवादी भावना बढ़ी है और अगर आप देखें कि (अमेरिकी) राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हुई है, प्रवासियों और महिलाओं के खिलाफ अभूतपूर्व बयान दिए गए'।


कुमार पर इस साल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर 'राष्ट्रविरोधी' नारेबाजी के मामले में देशद्रोह का आरोप लगा था।


छात्र नेता ने महान अफ्रीकी-अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग का उद्धरण देते हुए कहा, 'बुरे लोग इसलिए नहीं चिल्लाते कि वे शक्तिशाली हैं, बल्कि अच्छे लोगों के खामोश रहने से ऐसा होता है'।

 

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

पुलिस को मिले तीस्ता के खिलाफ अहम दस्तावेज

नई दिल्ली : तीस्ता सीतलवाड़ मामले की जांच में जुटी गुजरात पुलिस ने यह कहा है कि वह उन दस्तावेजों की जांच करना चाहती है, जो उसे खोजबीन करने के बाद मिले है। गुजरात पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र पेश करते हुये तीस्ता के खिलाफ अहम दस्तावेज मिलने की जानकारी देते हुये जांच करने की अनुमति चाही है। कोर्ट में गुजरात पुलिस की तरफ से 83 पन्नों का शपथ पत्र दाखिल किया गया है।

बताया गया है कि शपथ पत्र में तीस्ता के खिलाफ मिले अहम दस्तावेजों की तो जानकारी दी ही गई है वहीं यह भी बताया गया है कि तीस्ता द्वारा संचालित एनजीओ को मिले दान की जांच भी सिरे से की जा रही है। गुजरात पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी है कि तीस्ता के एनजीओ को मिले 9 करोड़ से अधिक दान का उपयोग उसने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिये किया है।

पुलिस के अनुसार इस दान में से तीन करोड़ से अधिक की राशि तीस्ता ने अपने निजी कार्य पर खर्च की है। बताया जाता है कि दान गुजरात दंगा पीड़ितों को राहत देने के नाम पर प्राप्त किया गया था, लेकिन तीस्ता और उसके पति ने इस दान को दंगा पीड़ितों तक नहीं पहंुचाया।

सीबीआई के नए निदेशक बने राकेश अस्थाना

नई दिल्ली । सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा शुक्रवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। अनिल सिन्हा ने गुजरात काडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को अपना प्रभार सौंप दिया। सरकार ने अभी जांच ब्यूरो के लिए पूर्ण कालिक प्रमुख की घोषणा नहीं की है।

गुजरात काडर के 1984 बैच के अधिकारी अस्थाना को दो दिन पहले सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के रूप में प्रोन्नत किया गया था। इससे पहले, विशेष निदेशक आर के दत्ता, जो जांच ब्यूरो के प्रमुख के पद की दौड में थे, को विशेष सचिव के तौर पर गृह मंत्रालय भेज दिया गया था। मंत्रालय में पहली बार दूसरे विशेष सचिव का पद सृजित किया गया है।

दस साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि निवर्तमान सीबीआई प्रमुख के उत्तराधिकारी का चयन नहीं किया गया है। सिन्हा ने शुक्रवार को दो साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का आदेश कहता है, “सक्षम प्राधिकार ने आईपीएस (बिहार 1979) अनिल कुमार सिन्हा के अपना कार्यकाल पूरा करने के तत्काल बाद प्रभाव से और अगले आदेश तक के लिये केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार आईपीएस (गुजरात 1984) राकेश अस्थाना को बतौर सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक सौंपने को मंजूरी प्रदान की है।”

सीबीआई प्रमुख का चयन एक कॉलेजियम करता है जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता या विपक्ष के सबसे ब़डे दल के नेता और प्रधान न्यायाधीश होते हैं। अभी कॉलेजियम की बैठक नहीं हो पायी है।