नई दिल्ली। केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि भारतीय रेलवे 2016-17 में 1.22 लाख करोड़ रूपये खर्च के इस्तेमाल के लिए ई टेंडरिंग की प्रक्रिया को अपनाएगी। जो कि पूरी तरह से पारदर्शी होगी।
सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि वेंडर ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें। जैसे सरकार नोट बैन के बाद कम से कम नकदी लेन देन पर जोर दे रही है, ईईपीसी इंडिया के एक कार्यक्रम को रेलमंत्री संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे इस साल लगभग 1.22 लाख करोड़ खर्च करेगा। इसके लिए यह फैसला पहले ही हो गया है कि खर्च पूरी तरह से पारदर्शी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के जरिए होगा। उन्होंने नर्यातकों को सलाह दी है कि वह अपनी वैल्यू एडिशन की श्रृंखला को डिजिटली कनेक्ट करें।
बुधवार, 14 दिसंबर 2016
रेलवे पारदर्शी ई-टेंडरिंग के जरिए खर्च करेगी 1.22 लाख करोड़
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें