रविवार, 25 दिसंबर 2016

नए साल में भी लंबी रहेगी बैंक-एटीएम पर कतार, नए नोटों की सप्लाई कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों और एटीएम से रुपए निकालने की सीमा 30 दिसंबर के बाद भी जारी रह सकती है. इसकी वजह रिजर्व बैंक का डिमांड के मुताबिक नोटों की सप्लाई न कर पाना है.
नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने की तारीख नजदीक आते ही बैंकों के बीच इस बात पर सहमति बन रही है कि रुपए निकालने पर लगी रोक नए साल में भी जारी रहेगी ताकि बैंक ठीक तरीके से काम कर सकें.

मौजूदा वक्त में जो तय सीमा है उसके अनुसार कोई भी शख्‍स रोजाना अपने एटीएम से 2500 रुपए नकद निकाल सकता है. इसके अलावा बैंक खातों से हर हफ्ते अधिकतम 24 हजार रुपए की रकम निकाली जा सकती है. हालांकि ज्‍यादातर एटीएम नकद की कमी की समस्‍या से जूझ रहे हैं और लोग बैंकों से भी तय सीमा की रकम नहीं निकाल पा रहे.
भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने हाल में संकेत दिया था कि रुपए निकासी पर अंकुश तब तक नहीं हटाया जा सकता, जब तक कि बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध नहीं हो. माना जा रहा है कि अगर लोगों और कारोबारियों के लिए 2 जनवरी से रुपए निकासी की इस सीमा को हटाया जाता है तो बैंक नई करंसी में लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें