बुधवार, 7 दिसंबर 2016

जनार्दन रेड्डी ने शादी के लिए 100 करोड़ ब्लैकमनी को कराया था व्हाइट



नई दिल्ली : कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली है। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे पता था कि रेड्डी ने 100 करोड़ रुपए के कालेधन को व्हाइट किया है।


ड्राइवर के नोट के अनुसार रेड्डी उनका मानसिक शोषण करते थे। ड्राइवर ने पत्र में यह भी लिखा कि रेड्डी ने कर्नाटक के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को 20 प्रतिशत कमीशन दिया था।

आपको बता दें कि यह वही जनार्दन रेड्डी ने जिन्होंने नोटबंदी के बाद भी अपनी बेटी ब्रह्माणी रेड्डी की शादी के लिए करीब 90 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें