बुधवार, 7 दिसंबर 2016

हिमेश रेशमिया के अफयेर से परेशान पत्नी ने कोर्ट में दी तलाक की अर्ज़ी

नई दिल्ली। बॉलीवुड मैरिटल ब्रेकअप में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के भाई अरबाज से डायवोर्स के लिए मलाइका ने केस फाइल किया है, और अब सलमान के करीबी हिमेश रेशमिया ने भी अपनी वाइफ कोमल से डायवोर्स की अर्जी लगा दी है।

हिमेश और उनकी पत्नी कोमल 22 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। खबरें है की  हिमेश पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी के अलग रह रहे हैं।  खबरों के मुताबिक हिमेश और कोमल के अलग होने की  किसी एक्स्ट्रा मैरिटल अफयेर है।बता दें कि कुछ साल पहले हिमेश और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के बीच कुछ पकने की खबर आई थी।

वहीं हिमेश और कोमल का कहना है कि दोनों आपसी समझ से अलग हो रहे हैं।  तलाक का फैसला किसी दबाव में नहीं लिया गया है। अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के परिवार का हिस्सा बने रहेंगे।  साथ ही बेटे शिवम को दोनों ने साथ मिलकर पालने का फैसला किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें