नई दिल्ली. वरिष्ठ पत्रकार, राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं राजनीतिक टीकाकार चो रामास्वामी का आज निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। रामास्वामी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक जताया है।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कहा कि चो रामास्वामी एक शानदार व्यक्तित्व वाले व्यावहारिक और फ्रैंक व्यक्ति थे। उनके निधन से दुख है। उनके परिवार और थुगलक के अनगिनत पाठकों को सांत्वना।
चो रामास्वामी ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया और उन्होंने रजनीकांत एवं कमल हासन जैसे कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता भी उनकी अच्छी मित्र रहीं। वह उनसे देश व राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सलाह भी लेती थीं। उनके इस बीच बीमार पड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें देखने अस्पताल गए थे।
बुधवार, 7 दिसंबर 2016
जयललिता के करीबी रह चुके पत्रकार ‘चो’ रामास्वामी का निधन
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें