नई दिल्ली। वीवीआईपी हेलीकाप्टर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में घिरे पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को सीबीआई ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ एसपी के चचेरे भाई और वकील गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उनकी रिमांड मांगी जाएगी। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि सैना के लिए खरीदे जाने वाले वीवीआईपी हेल्कॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड की खरीद में घोटाला सामने आया था। आरोप लगे हैं कि पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी ने हेलीकॉप्टर की क्षमताओं से समझौता करते हुए हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी को फायदा पहुंचाने की साजिश रची थी। इसकी एवज में पूर्व वायुसेना प्रमुख प्रमुख और उनके चचेरे भाई ने लेन-देन भी किया। इस दौरान गौतम खेतान ने बिचौलिए का काम किया। सीबीआई ने इस मामले की जांच के दौरान जो सबूत जुटाए उनपर त्यागी कोई संतुष्टजनक जवाब नहीं दे पाए थे। इतना ही नहीं वह जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे थे। सीबीआई का कहना है कि उनसे पूछताछ के लिए अब उन्हें रिमांड में लिया जाएगा, ताकि पूछताछ की जा सके।
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016
पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में चचेरे भाई और वकील समेत दबोचा
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें