आजकल की बिजी लाइफ में कोई भी योगा और एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिससे ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग फास्टफूड को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना बैठे हैं। वीएलसीसी की संस्थापक और उपाध्यक्ष वंदना लूथरा ने मोटापे से बचने के लिए ये सुझाव दिए हैं, जो इस प्रकार हैं।
1. हर दिन नाश्ता करें। दिन का यह सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। आहार में कैलोरी की मात्रा का ध्यान रखें। कम कैलोरी, कम शर्करा और कम वसा वाले भोजन ग्रहण करें। संतुलित आहार लेना आवश्यक है। ताजे फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज आदि लें।
2. कम से कम रोज 30 मिनट व्यायाम करें यह शरीर की चर्बी को घटाने के साथ ही मोटापे से संबंधित बीमारियों जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग होने की संभावना भी कम करता है।
3. योगा उच्च रक्तचाप और तनाव को भी कम करता है। कमर के आसपास और पूरे शरीर की चर्बी को कम करने के लिए यह फायदेमंद होता है।
4. पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि अनियमित नींद और अनिंद्रा से वजन बढ़ने की संभावना होती है। अनिद्रा के शिकार लोग आलस व थकान के कारण व्यायाम नहीं कर पाते हैं।
5. अगर आप मोटे हैं तो विशेषज्ञ से सलाह करना नहीं भूलें और मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं।
उपर दिये तरीके आजमाने के बाद कोई भी मोटापे को मात दे सकता है।
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016
अगर मोटापे से बचना है तो अपनाये ये 5 आसान तरीके
Labels:
लाइफ स्टाइल
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें