टाइम पर्सन ऑफ द ईयर साल को साल की सबसे प्रभावशाली हस्ती माना जाता है। इस बारे में अंतिम चुनाव पत्रिका के संपादकों पर निर्भर होगा, लेकिन रीडर्स पोल से दुनिया भर में इन प्रख्यात व्यक्तियों की लोकप्रियता का पता तो चल ही जाता है।
पीएम मोदी ने इस रीडर्स पोल में अमेरिकी नेताओं बराक ओबामा और डोलाल्ड ट्रम्प को भी पीछे छोड़ दिया। रविवार रात बंद हुए रीडर्स पोल में मोदी को कुल 18 फीसदी वोट हासिल हुए।इस पोल में बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प और जूलियन असांजे को कुल मिलाकर जनता के महज 7 फीसदी वोट हासिल हुए। मोदी ने इस मामले में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ( 2 फीसदी) और हिलेरी क्लिंटन ( 4 फीसदी) को भी काफी पीछे छोड़ दिया।
सितंबर में हुए प्यू पोल के अनुसार हाल के महीनों में भारत में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। हालांकि नोटबंदी के बाद उनकी छवि फिर एक बार फिर दांव पर है, क्योंकि नोटबंदी से आम आदमी मुश्किल में है और अर्थव्यवस्था को काफी चुनौती मिल रही है। टाइम पर्सन ऑफ द ईयर में अगर पीएम मोदी जीतते हैं, तो एक बार फिर से यह साबित हो जाएगा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देशवासियों सहित पूरी दुनिया में बरकरार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें