शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016

New Song: फिल्म ‘ओके जानू’ का दूसरा सॉन्ग रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ओके जानू’ का नया गाना ‘इन्ना सोंड़ा’ शुक्रवार (23 दिसंबर) को रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म का यह दूसरा गाना है, इससे पहले 15 दिसंबर को ‘हम्मा हम्मा’ सॉन्ग रिलीज किया गया था जो कि 1995 में आई मणि रत्नम की फिल्म ‘‘बॉम्बे’’ के गाने का रीमेक है।

बता दें, ‘इन्ना सोंड़ा’ यह एक रोमांटिक नंबर है और गाने को कंपोज किया है ए आर रहमान ने. गाने को लिखा है गुलजार ने और गाने को अपनी आवाज दी है अरिजीत सिंह ने. करण जौहर ने ट्वीट कर इस गाने को रिलीज किया। यह फिल्म मणि रत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कन्मनी’ का ऑफिशियल रीमेक है और यह 13 जनवरी को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें