भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'नमामि देवी नर्मदे'' सेवा यात्रा में डिण्डोरी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि अब नर्मदा नदी के तट पर शराब की दुकान नहीं खोली जायेंगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज बनाने के लिये सभी लोगों को नशा-मुक्त होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों तट में एक किलोमीटर के दायरे में पौध-रोपण कर पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जायेगा। वन विभाग की भूमि पर वन विभाग एवं राजस्व विभाग की भूमि पर राजस्व विभाग पौध-रोपण करवायेगा। किसानों को फलदार वृक्ष लगाने पर 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तीन वर्ष तक सहायता राशि दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी में मल-जल को मिलने से रोकने के लिये ट्रीटमेंट प्लांट बनवाये जायेंगे। उन्होंने सभी घर में शौचालय का निर्माण करवाने के निर्देश दिये। उन्होने ने नर्मदा नदी में फल-फूल एवं पूजन सामग्री नहीं डालने का आग्रह किया। पूजन सामग्री के लिये नर्मदा नदी के तटों पर पूजन-कुण्ड बनाये जायेंगे। उन्होंने नर्मदा नदी में शव प्रवाहित नहीं करने का आग्रह किया। चौहान ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिये मुक्तिधाम बनाये जायेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपत्नीक नर्मदा नदी के डेम घाट में नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की। चौहान ने कहा कि भक्तगण एवं सभी श्रद्धालु रोजाना नर्मदा की साफ-सफाई करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन नर्मदा नदी के जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये काम रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के तट के घाटों का भी अवलोकन किया।
शनिवार, 17 दिसंबर 2016
नर्मदा नदी के तट पर अब नहीं खुलेंगी शराब की दुकान: मुख्यमंत्री शिवराज
Labels:
मध्य प्रदेश,
top
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें