सोमवार, 5 दिसंबर 2016

अब खतरे से बाहर हैं जयललिता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

चेन्नई. केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने जानकारी देते हुए बताया है कि तमिलनाडुु की सीएम जयललिता अब खतरे से बाहर हैं। बता दें, जयललिता अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और सोमवार को जयललिता को कार्डियक अरेस्ट (दिल की गति रूकना) आने के बाद सोमवार को उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

अपोलो अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सभी पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों को तैनाती के लिए सुबह सात बजे रिपोर्ट करने के आदेश दिये हैं।
 जयललिता को नहीं आया दिल का दौरा
अम्मा को दिल का दौरा नहीं पड़ा है बल्कि दिल की गति रुक गई है। मेडिकल साइंस में दोनों के अलग मायने हैं। यह स्थायी और अस्थायी दोनों होता है। जयललिता को ECMO सपॉर्ट पर रखा गया है। ईसीएमओ एक्स्ट्राकॉपॉरिअल मेम्ब्रेन ऑक्सिजनेशन का शॉर्ट फॉर्म है। दिल या फेफड़ा काम नहीं कर पाने की स्थिति में ईसीएमओ मेथड से ही शरीर को ऑक्सिजन पहुंचाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें