आखिर वो घड़ी आ ही गई जिसका लोगों और सैफ अली खान के परिवार वालों को बेसब्री से इंतजार था. जी हां, करीना कपूर खान ने मंगलवार सुबह 7.30 मिनट पर एक बेटे को जन्म दिया है. जैसा कि सब जानते थे 20 दिसंबर को करीना की डिलीवरी डेट थी.
आपको बता दे कि करीना कपूर की डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई है. यहां पर अभिनेता सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, करिश्मा कपूर सहित दोनों सितारों का पूरा परिवार मौजूद है.
सैफ और करीना के दिए ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि बेटे का नाम तैमूर रखा गया है.
डॉक्टर्स की माने तो मां और बेटा दोनों स्वस्थ्य हैं. गौरतलब है कि ये सैफ अली खान की तीसरी संतान है. इससे पहले सैफ की एक्स-वाइफ अमृता से उनके एक बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा हैं.
सैफ और करीना के दिए ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि बेटे का नाम तैमूर रखा गया है.
बता दें कि तैमूर एक तुर्क शासक था. भारत में मुगल एम्पायर की नींव रखने वाला बाबर, तैमूर का पांचवा वंशज था.
करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सैफ ने कहा था- यह बेबी मेरे और करीना के रिलेशन को पूरा करेगा. करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती रही हैं और सुर्खियों में छाई रही हैं. करीना कपूर ने इस दौरान कई फोटोशूट भी कराए हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है.
मंगलवार, 20 दिसंबर 2016
खुशखबरी! करीना कपूर के घर आए नन्हे नवाब, नाम है तैमूर खान!
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें