भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार की सुबह सैर पर निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई लालजी कुशवाहा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया , कुशवाहा सुबह सैर पर निकले थे। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में विकासखंड कार्यालय के सामने की सडक़ से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीणा के मुताबिक, भाजपा विधायक के चचेरे भाई लालजी की हत्या किसने और क्यों की है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016
भिंड:भाजपा विधायक के चचेरे भाई की हत्या
Labels:
मध्य प्रदेश
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें