पटेल ने कहा कि उन्हें जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, "जयपुर पुलिस ने इसके पीछे मेरे जीवन को खतरा होने का हवाला दिया है।"
बकौल पटेल, एक अज्ञात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 'ऊपर से आदेश' आया है।
हार्दिक को तुरंत रिहा करे राजस्थान सरकार : केजरीवाल
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर हैरानी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट कर कहा, "गिरफ्तार कर लिया गया? हैरान हूं। वसुंधरा (राजे) सरकार को उन्हें शीघ्र रिहा करना चाहिए।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें