केंद्र सरकार डिजिटल भुगतान के तरीकों को बढ़ावा देने पर अधिक जोर दे रही है, ताकि इन तरीकों को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं और कारोबारियों को प्रेरित किया जा सके।
केंद्र सरकार डिजिटल भुगतान के तरीकों को बढ़ावा देने पर अधिक जोर दे रही है, ताकि इन तरीकों को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं और कारोबारियों को प्रेरित किया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 25 दिसंबर, 2016 को विज्ञान भवन में उपभोक्ताओं के लिए लकी ग्राहक योजना और कारोबारियों के लिए डिजि-धन व्यापार योजना शुरू की जाएगी। इन योजनाओं का उद्देश्य विभिन्न तरह के प्रोत्साहनों की पेशकश करके डिजिटल लेनदेन के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
इन योजनाओं को प्रथम ड्रॉ के साथ केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शुरू किया जाएगा।
वहीं लकी ग्राहक योजना के तहत विजेताओं का चयन दैनिक एवं साप्ताहिक आधार पर और डिजि-धन व्यापार योजना के तहत विजेताओं का चयन साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। यह योजना 14 अप्रैल, 2017 तक जारी रहेगी।
रविवार, 25 दिसंबर 2016
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए आज से शुरू होगी “लकी ग्राहक योजना”
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें