मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अमीरों के बजाए गरीबों के यहां ज्यादा बेटियां जन्म लेती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा ही अंतर शहरों और ग्रामीण अंचल में भी देखने को मिलता है.
दरअसल, भाजपा महिला मोर्चा ने शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री के रूप में 11 साल पूरा करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. राजधानी में आयोजित इस सम्मान समारोह संबोधित करते हुए शिवराज ने लिंग अनुपात का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अमीरों से ज्यादा गरीबों के घर बेटियां पैदा होती हैं.
शिवराज ने कहा कि लिंग अनुपात का ऐसा ही अंतर गांव और शहरों में देखने को मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर और पढ़े-लिखे लोगों के बजाए गांव और आदिवासी इलाकों में बेटियां ज्यादा पैदा होती हैं.
वहीं, शिवराज ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहन और बेटियों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार हैं. उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना का जिक्र भी किया और कहा कि दूसरे राज्यों ने भी इस योजना को अपनाया है.
बुधवार, 14 दिसंबर 2016
अमीरों से ज्यादा गरीबों के घर पैदा होती हैं बेटियां- शिवराज
Labels:
मध्य प्रदेश
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें