रविवार, 18 दिसंबर 2016

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीएसएनएल अधिकारी के परिसरों पर सीबीआई के छापे

भोपाल। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ रहे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक अधिकारी के परिसरों पर छापेमार कार्रवाई की है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर बीएसएनएल अधिकारी सीएल यादव के परिसरों पर सुबह सीबीआई की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। अधिकारी फिलहाल पंजाब के जालंधर में पदस्थ है, इसके चलते वहां भी सीबीआई टीम पहुंची है। साथ ही अधिकारी के मध्यप्रदेश के बुरहानपुर स्थित परिसरों पर भी छापे मारे गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि कुल छह जगह छापेमारी की गई है, जिसमें सीबीआई के लगभग 30 से 35 अधिकारी शामिल हैं। छापे में सामने आई चल-अचल संपत्ति की गणना जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें