सोमवार, 5 दिसंबर 2016

नोटबंदी मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी को लेकर दायर याचिकाओं पर 9 दिसंबर को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में आज पांच सौ और एक हजार रुपए की मुद्रा को अमान्य करने के केंद्र के निर्णय को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं और केद्र सरकार की याचिका पर भी सुनवाई होनी थी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि नोटबंदी को लेकर निचली अदालतों और तमाम हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल हुई है। जिसे सुप्रीम कोर्ट या फिर एक हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दी जाए।

इससे पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा था कि गांव के लोग जो खासतौर पर को-ऑपरेटिव बैंकों पर ही डिपेंड हैं। उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं। कोर्ट ने कहा कि यह गंभीर मसला है। सरकार देखे कि इसमें क्या हो सकता है। तो वहीं सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल ने कहा कि संबंधित को-ऑपरिटिव बैंकों के मसलों को सरकार पहले ही देख चुकी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें