हैदराबाद: नए साल की पार्टी को नशे के सौदागर बैरंग करने में लग गए है। इसी कड़ी में राजस्व खुफिया निदेशालय ने शिकंजा कसते हुए हैदराबाद में करीब 814 किलो गांजा पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि यह गांजा करीब 270 पैकेटों में एक ट्रक से बरामद किया गया है। इससे पहले हैदराबाद में ही करीब 132 किलो ड्रग्स को भी पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि यह गांजा नए साल में होने वाली पार्टी में प्रयोग होने वाला था।
पुलिस को सूचना मिली कि एक छत्तीसगढ़ नंबर का ट्रक सुजाता गार्डन फॉर्म हाउस में खड़ा है, जिसमें बड़ी तादाद में नशे का सामान रखा हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने जैसे ही वहां पर छापा मारा तो तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने ट्रक से 270 पैकेट बरामद किए। इसी के साथ 20 पैकेट एक टवेरा कार और 60 पैकेट फॉर्म हाउस के कमरे से मिले। पकड़े गए इस गांजे की कीमत करीब 81.44 लाख रुपये बताई जा रही है।
रविवार, 25 दिसंबर 2016
नए साल की पार्टी से पहले पकड़ा गया 814 किलो गांजा
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें