नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद आए दिन नए नोट और पुराने नोट के साथ लोगों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इसकी कड़ी में आज दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 57 में 18 लाख की नई करेंसी के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
तो वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद में 2000 के नए नोट के साथ 36 लाख रुपए बरामद किए गए हैं जिसकी जांच जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के करोलबाग के एक होटल में आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 3.25 करोड़ रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं। तो वही कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सात दलालों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से 93 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए थें।
रविवार, 18 दिसंबर 2016
नोएडा सेक्टर-57 में 18 लाख की नई करेंसी के साथ 3 लोग गिरफ्तार
Labels:
दिल्ली
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें