लौसाने. लॉस एजेंलिस, बुडापेस्ट और पेरिस ने 2024 ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की उम्मीदवारी प्रक्रिया का दूसरा चरण भी पास कर लिया है। यह जानकारी आईओसी ने दी। समाचार एजेंसी स्पुत्निक की रिपोर्टों के अनुसार, आईओसी की कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान गुरुवार को लौसाने में आईओसी मूल्यांकन आयोग के चेयरमैन फ्रैंक फ्रैड्रेक्स ने बोर्ड को उम्मीदवारी प्रक्रिया के दूसरे चरण का ब्यौरा दिया।
आईओसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, उम्मीदवारी प्रक्रिया का तीसरा चरण खेल आयोजन, अनुभव और स्थल विरासत पर आधारित है और इसके लिए उम्मीदवार तीन फरवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस चरण के दौरान अगले साल अप्रैल और मई में समिति सभी उम्मीदवार शहरों का दौरा करेगी और इस दौरे के आधार पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
इसके अलावा, अगले साल जुलाई में आईओसी के सदस्यों और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक अंतर्राष्ट्रीय महासंघ की एक बैठक भी होगी।
वर्ष 2024 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के मेजबान का चुनाव अगले साल पेरू के लीमा में सितंबर में होगा।
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016
2024 ओलंपिक की दावेदारी में लॉस एंजेलिस, बुडापेस्ट व पेरिस आगे
पढ़ाई का विषय हमेशा साइंस रहा। बी एससी इलेट्रॉनिक्स से करने के बाद अचानक पत्रकारिता की तरफ रूझान बढ़ा। नतीजतन आज मेरा व्यवसाय और शौक
दोनों यही बन गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें